Home » आलिया भट्ट ने मात्र 12 दिनों में दी Good News, बताया पिछले 1 साल से रणवीर कपूर कर रहे थे मदद

आलिया भट्ट ने मात्र 12 दिनों में दी Good News, बताया पिछले 1 साल से रणवीर कपूर कर रहे थे मदद

आलिया भट्ट ने मात्र 12 दिनों में दी Good News, बताया पिछले 1 साल से रणवीर कपूर कर रहे थे मदद

बॉलीवुड की गंगूबाई यानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में एक्टर रणबीर कपूर संग सात फेरे लिए। इसके बाद से ही उनकी शादी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। लेकिन इस बार कपूर फैमिली में उनकी बहू आलिया भट्ट को बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल, 2012 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने हॉलीवुड डेब्यू से पहले ही विदेशी सुपरस्टार्स को इंस्टाग्राम पर पछाड़ दिया है। महज 10 साल में ही आलिया टॉप 5 सेलेब्रिटी इंफ्लूएंसर की लिस्ट में शामिल हो गई हैं।

मालूम हो कि, आलिया भट्ट ने जेनिफर लोपेज जैसी हॉलीवुड स्टार को भी पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में आलिया न सिर्फ इकलौती भारतीय एक्ट्रेस हैं बल्कि एकमात्र एशियन एक्ट्रेस भी हैं। शादी के 12 दिन के भीतर ही आलिया भट्ट को ये उपलब्धि हासिल करने से उनके ससुराल वाले भी बेहद खुश हैं। टॉप 5 सेलेब्रिटी इंफ्लूएंसर की लिस्ट में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को चौथा स्थान मिला है। सबसे पहले स्थान पर अमेरिकन ऐक्ट्रेस और सिंगर जेंडाया हैं, दूसरे स्थान पर डॉम हॉलैंड का नाम है जबकि तीसरे स्थान पर ऑस्कर थप्पड़ कांड के बाद चर्चा में आए एक्टर विल स्मिथ का नाम है। एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज 5वें स्थान पर हैं। वो आलिया भट से एक पायदान नीचे हैं।

आपको बता दें कि, एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ना सिर्फ पर्दे पर सक्रिय हैं बल्कि वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में मीडिया में रिपोर्ट वायरल हुई जिसमें उन्होंने अपनी इस जीत का श्रेय रणवीर कपूर को भी दिया है। अक्सर वह अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियो साझा करती रहती हैं। हालांकि इस बीच इंटरनेट पर उनकी शादी की तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं। बता दें कि, इसी महीने की 14 तारीख को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इस बीच दुनिया के टॉप 5 कलाकारों में अपनी जगह बनाने वालीं आलिया भट्ट शादी के बाद वापस काम पर लौट गई हैं। वो जल्द ही अपने पति रणबीर सिंह के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाली हैं। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट के 64 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.