भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी व विराट कोहली को ड्वेन ब्रावो ने शीर्ष पांच टी-20 खिलाड़ियों की सूची में जगह दी है। क्रिकबज के साथ हाल ही में हुई एक बातचीत के दौरान ड्वेन ब्रावो को हर्षा भोगले द्वारा दिए गए कुछ विकल्पों में से पांच ऐसे खिलाड़ियों को चुनने के लिए कहा गया था जिन्हें T20 में बेहतरीन माना जाता हो।
क्रिस गेल और वॉटसन भी सूची में हुए शामिल
शुरुआत में, ड्वेन ब्रावो को मैथ्यू हेडन, डेविड वॉर्नर, वीरेंद्र सहवाग, ब्रेंडन मैकुलम, क्रिस गेल और ड्वेन स्मिथ के मध्य एक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का चयन करने को कहा गया था। इस लिस्ट में से उन्होंने अपने लंबे समय के साथी क्रिस गेल का चुनाव किया। दूसरे दौर में, ड्वेन से सर्वश्रेष्ठ टी-20 ओपनर चुनने को बोला गया। इस लिस्ट में से ब्रावो ने शेन वॉटसन को चुना। इस लिस्ट में उनके पास गौतम गंभीर, केएल राहुल, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर और क्रिस लिन के भी ऑप्शन थे।
एबी डीविलियर्स को चुना आक्रामक बल्लेबाज
अगले दौर में उन्हें एक आक्रामक बल्लेबाज का चयन करने के लिए लिस्ट दी गई। इस लिस्ट में विकल्प के रूप में एबी डीविलियर्स, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, युवराज सिंह, बेन स्टोक्स और माइकल हसी को शामिल किया गया था। इस पर ब्रावो ने एबी डीविलियर्स को चुना। इसके बाद फिनिशर चुनने की बात आई तो उनके सामने हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, ग्लेन मैक्सवेल और धोनी की लिस्ट मिली। इसमें से उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को चुना।
कोहली को बताया ऑटोमेटिक चॉइस
सबसे आखिर में उन्होंने विराट कोहली को अपनी ऑटोमेटिक चॉइस बताया। इस तरह से ड्वेन ब्रावो ने टी-20 क्रिकेट के अपने 5 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, एबी डीविलियर्स, क्रिस गेल और शेन वॉटसन को शामिल किया।
बता दें कि ड्वेन ब्रावो विश्व क्रिकेट का एक बहुत बड़ा नाम हैं। ये तीनों विभाग में जबरदस्त प्रदर्शन करने की क्षमता रखते है। ड्वेन ब्रावो आईपीएल में अब तक तीन टीमों से खेल चुके है और पर्पल कैप विजेता भी रह चुके है। उन्होंने मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग व गुजरात लायंस में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है।
Leave a Reply