पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री पंडित सुखराम को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। शनिवार को उन्हें हिमाचल सरकार के हेलीकॉप्टर से देहली भेज दिया गया। मंडी दौरे पर आए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अस्पताल पहुँच कर उनका हाल जाना और हालत नाज़ुक होने पर उन्होंने अपने हेलीकॉप्टर से दिल्ली भेजने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर सुख राम को लेकर दिल्ली रवाना हो गया। मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से दौरे पर निकले। इससे पहले बीती रात पंडित सुख राम को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में भर्ती किया गया था, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार पंडित सुखराम मनाली गए हुए थे। बीती रात उन्हें मनाली में ही ब्रेन स्ट्रोक हुआ। मनाली में प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें कुल्लू लाया गया जहां से उन्हें जोनल अस्पताल मंडी लाया गया। नेताजी सुभाष क्षेत्रीय अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए हैं। पंडित सुखराम की उम्र 95 वर्ष है। ऐस में अस्पताल के डॉक्टरों की टीम उन पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं परिवार के सदस्य भी जोनल अस्पताल मंडी में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि ब्रेन स्ट्रोक की वजह से क्लॉटिंग भी हुई है जिससे चिंता और ज्यादा बढ़ गई है। अस्पताल में उनके बेटे विधायक अनिल शर्मा और पोता आश्रय शर्मा उनके साथ हैं। वहीं जोनल अस्पताल मंडी के एमएस डा. डीएस वर्मा ने पंडित सुखराम को अस्पताल में दाखिल किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।
फोटो: अस्पताल में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. सुखराम।
Leave a Reply