Home » Monalisa Photoshoot: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने फ्लोरल बिकिनी में पूल किनारे बिखेरा जलवा, देखें Photos

Monalisa Photoshoot: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने फ्लोरल बिकिनी में पूल किनारे बिखेरा जलवा, देखें Photos

Monalisa Photoshoot: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने फ्लोरल बिकिनी में पूल किनारे बिखेरा जलवा, देखें Photos

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा किसी परिचय की मोहताज नहीं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनका इंस्टाग्राम हैंडल खूबसूरत तस्वीरों और वीडियोज से भरा हुआ है। हाल ही में एक्ट्रेस ने पूल किनारे फ्लोरल प्रिंट बिकिनी पहनकर फोटोशूट कराया। जिनमें वो किलर लुक दे रही हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। चंद घंटों में ही लगभग 60 हजार यूजर्स उनकी फोटो लाइक कर चुके हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

मोनालिसा की एक-एक तस्वीर पर लाखों लाइक्स आते हैं। फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधते नहीं थकते। मोनालिस भोजपुरी इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने सभी बड़े स्टार्स जैसे रवि किशन के साथ काम किया है। उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के साथ-साथ उनका डांस भी गजब का है। वो अपने पति के साथ नच बलिए का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

मोनालिसा आए दिन अपनी खूबसूरत और बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वो अपने पति के साथ वेकेशन की हॉट फोटोज को लेकर भी काफी चर्चा में रह चुकी हैं। फैंस उनकी खूबसूरती के कायल हैं। उनकी बिकिनी पिक्स लोगों को काफी पसंद आती हैं। मोनालिसा इन दिनों गोवा में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने गोवा बीच की भी कई तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें वो काफी हॉट दिख रही हैं।

 

मोनालिसा अब अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी एक्टिव नजर आती हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपना वजन कम किया है। मोनालिसा बिगबॉस 10 का हिस्सा रह चुकी हैं, तब वो काफी चबी हुआ करती थीं। उन्होंने अपने पति विक्रांत से बिगबॉस के घर में ही शादी की थी।

 

बात करें भोजपुरी फिल्मों के अलावा मोनालिसा हिंदी टेलिवीजन पर भी अच्छा खासा नाम कमा चुकी हैं। वो नजर व नमक इश्क का जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। इन दिनों मोनालिसा पति विक्रांत के साथ स्टार प्लस के शो स्मार्ट जोड़ी में धमाल मचा ही हैं। मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की हाई पेड एक्टर्स में से एक हैं। मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। उनका जन्म कोलकाता में हुआ। बंगाली परिवार की मोनालिसा ने उड़िया म्यूजिक वीडियो से अपने करियर की शुरुआत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.