Home » शिमला : मोदी सरकार के आठ वर्षों का कार्यकाल पूरा होने पर राष्ट्रीय कार्यक्रम राजधानी शिमला में आयोजित

शिमला : मोदी सरकार के आठ वर्षों का कार्यकाल पूरा होने पर राष्ट्रीय कार्यक्रम राजधानी शिमला में आयोजित

शिमला : मोदी सरकार के आठ वर्षों का कार्यकाल पूरा होने पर राष्ट्रीय कार्यक्रम राजधानी शिमला में आयोजित

मोदी सरकार केंद्र में आठ वर्ष पुरे करने जा रही हैं।  इस उपलक्ष पर भाजपा का  राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल की राजधानी शिमला में आयोजित होने जा रहा हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में शिरकत करने शिमला आएंगे। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में  31 मई  को इसका आयोजन होगा। विधानसभा चुनावों की नजदीकी को देखते हुए भाजपा  प्रधानमंत्री मोदी के सहारे मिशन रिपीट की ओर एक कदम आगे बढ़ने जा रही हैं।
राष्ट्रीय कार्यक्रम की मंजूरी मिलते ही प्रदेश सरकार तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के लगातार प्रदेश में दौरे हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी प्रदेश में सक्रिय हो गए हैं।

राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्रियों सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के बड़े पदाधिकारी शिमला आएंगे। हिमाचल प्रदेश को पहली बार इस तरह के राष्ट्रीय कार्यक्रम की मेजबानी करने का मौका मिल रहा है। केंद्र सरकार से कार्यक्रम की मंजूरी मिलते ही शुक्रवार को राज्य सचिवालय में मुख्य सचिव रामसुभग सिंह की अध्यक्षता में बैठकों का दौर जारी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.