
हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा फोक मीडिया के माध्यम से विभाग के साथ अनुबंधित निजी नाट्य दलों द्वारा प्रदेश के विभिन्न विकास खंडों में प्रदेश सरकार की गत चार वर्ष की विकासात्मक योजनाओं, गतिविधियों, उपलब्धियों, नीतियों एवं कार्यक्रमों तथा नशा निवारण पर चलाये जा रहे विशेष प्रचार अभियान का आज समापन हो गया। इस विशेष प्रचार प्रसार अभियान के तहत आज अंतिम दिन मन्नत कला मंच द्वारा कुल्लू विकास खंड की ग्राम पंचायत दलासणी व न्यूल में प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं व गतिविधियों से लोगों को जागरूक करने हेतु कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

मंच के द्वारा गीत संगीत व विकास गंगा नाटक के माध्यम से सरकार की विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी साझा करते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना,शगुन योजना,सहारा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना के अलावा आम जनमानस को यह जानकारी देते हुए बताया कि हिम केयर कार्ड की वैद्यता अवधि अब 1 साल से बढ़ाकर 3 साल कर दी गई है तथा नए परिवारों का पंजीकरण अब पूरे वर्षभर होगा। आज आयोजित हुए कार्यक्रम में दलाशनी पंचायत प्रधान कुबेर सिंह ठाकुर,उपप्रधान अजय कुमार,वार्डपंच गेहर सिंह, प्रेरणा महिला मंडल शियाह बिहाली प्रधान लता देवी,सचिव वीना देवी,पंचमुखी सहायता समूह प्रधान किरण ,स्वर्णा स्वयं सहायता समूह शियाह बिहाली चूड़ा देवी,सचिव एमवंती, जागृति स्वयं सहायता समूह प्रधान वीना, जोगनी माता महिला मंडल दाड़ी दलौण प्रधान लीला देवी व न्यूल पंचायत प्रधान बेसरू देवी,वार्डपंच जयप्रकाश,चंद्रकला, आशा, मां दुर्गा महिला मंडल न्यूल प्रधान व वार्डपंच सोहली देवी सहित अन्य महिला व युवक मंडल के सदस्यों ने भाग लिया।दलासणी पंचायत प्रधान कुबेर सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए लोक सम्पर्क विभाग का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समय समय पर हर पंचायत में आयोजित होने चाहिए ताकि लोगों को सरकार की योजनाओं की सम्पूर्ण व सटीक जानकारी प्राप्त हो सके, बहुत सारे लोग जानकारियों के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं, इस तरह के कार्यक्रमों से मनोरंजन के साथ महत्वपूर्ण जानकारियां भी जनता तक आसानी से पहुंच सकती हैं। मंच के कलाकारों ने योजनाओं सम्बंधित प्रचार सामग्री भी ग्रामीणों में वितरित की।
Leave a Reply