मंडी, 21 जनवरी।
एनएचएम परिवार विधायक के द्वार कार्यक्रम के तहत जिला मंडी के कर्मचारीयों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह तथा पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी से शनिवार को भेंट कर उन्हें मांगपत्र सौंपा। राज्य स्वास्थ्य समिति अनुबंध कर्मचारी संघ हिमाचल प्रदेश के राज्य उपाध्यक्ष नवनीत गुलेरिया ने बताया कि प्रदेश भर के सभी कर्मचारी अपने विधायक या कांग्रेस प्रत्याशीयों से मिलकर लिखित मांग पत्र उन्हें सौंप रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को जिला मंडी के कर्मचारीयों ने मिलकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुर कौल सिंह तथा पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी से भेंट की तथा उन्हें मांगो से अवगत करवाते हुए बताया कि प्रदेशभर में एनएचएम के तहत 24 सालों से लगभग 2400 कर्मचारी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, लेकिन वे अभी तक अनुबंध पर ही हैं जोकि इस वर्ग के साथ सरासर अन्याय है। एनएचएम कर्मचारी चाहते हैं कि प्रदेश सरकार उनके लिए जल्द से जल्द पॉलिसी फ्रेम करे ताकि उनका व उनके परिजनों का भविष्य सुरक्षित हो सके। पूर्व मंत्रियों ने सभी एनएचएम कर्मचारियों को रेगुलर करने का आश्वासन दिया और इस विषय पर प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल के समक्ष उनकी मांगों के समर्थन का आश्वासन दिया। दोनों पूर्व मंत्रियों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही एनएचएम कर्मचारियों के लिए रेगुलर पॉलिसी बनेगी और कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित किया जाएगा।
एनएचएम कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल ने आज उन्हें अपनी समस्याओं बारे अवगत करवाया है। जिसको लेकर वे जल्द ही मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष उनकी मांगों को प्रस्तुत करेंगे। पूरा भरोसा है कि प्रदेश सरकार इन एनएचएम कर्मचारियों के लिए रेगुलर पॉलिसी बना इनके भविष्य को भी सुरक्षित करेगी।
प्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस जिलाध्क्ष
एनएचएम के कर्मचारी कौल सिंह व पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी से भेंट कर उन्हें मांगपत्र सौंपते हुए।
Leave a Reply