Home » मंत्री विक्रमादित्य सिंह का बल्ह विधानसभा पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा करते हुए किया भव्य स्वागत

मंत्री विक्रमादित्य सिंह का बल्ह विधानसभा पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा करते हुए किया भव्य स्वागत

मंत्री विक्रमादित्य सिंह का बल्ह विधानसभा पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा करते हुए किया भव्य स्वागत
पटाखे फोड़ तथा पुष्प वर्षा के साथ किया विक्रमादित्य सिंह का स्वागत
बीरबल शर्मा
मंडी 25 जनवरी   : केबिनेट मंत्री बनने के बाद  पहली बार जिला मंडी के दौरे पर पहुंचे
पीडब्ल्यूडी एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह का स्लापड़ से लेकर जिला मुख्यालय तक जगह-जगह तोरण द्वार लगाकर कांग्रेसी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने पटाखे चला तथा पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। वहीं विधानसभा बल्ह पहुंचने पर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश चौधरी द्वारा मंत्री विक्रमादित्य सिंह का नेरचौक शहर में ढोल नगाड़ों के साथ अभिनंदन किया। बल्ह के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देखो देखो कौन आया राजा वीरभद्र सिंह का शेर आया नारे लगाते हुए व पुष्प वर्षा करते हुए कैबिनेट मंत्री बने विक्रमादित्य सिंह का स्वागत करते हुए मिठाई बांटी । स्वागत के दौरान उपमंडल बल्ह के विभिन्न विभागों के अधिकारी जिनमें मुख्यत: उप मंडलाधिकारी समृतिका नेगी, श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉक्टर राकेश मोहन, लोक निर्माण विभाग नेरचौक के एकसीअन प्रदीप ठाकुर तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी वर्ग, पंचायतों के प्रधान-उप-प्रधान, जिला परिषद सदस्यों, बीडीसी मेंबर्स, नेरचौक नगर परिषद की अध्यक्षा शालिनी राणा व अन्य पार्षदों, पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष एवं प्रदेश यूथ कांग्रेस महासचिव रिंपल चौधरी, प्रदेश सचिव एवं कांग्रेस जिला प्रवक्ता योगेश सैणी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, बल्ह कांग्रेस महासचिव मोहिंदर गुप्ता,कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस पदाधिकारियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा व्यापार मंडल नेरचौक के पूर्व प्रधान अमृतपाल सिंह की अगुवाई में नेरचौक के व्यापारियों व स्थानीय लोगों द्वारा ढोल नगाड़ों व पुष्प वर्षा करते हुए कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह का ग्रैंड वेलकम किया। पीडब्ल्यूडी एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सभी उपस्थितजनों का धन्यवाद करते हुए बल्ह विधानसभा के विकास को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी की रहनुमाई में गति देने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published.