दिनांक 30 व 31 जनवरी, 2023 को पूर्वाह्न 10.00 बजे हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में 14वीं विधान सभा के लिए नव निर्वाचित 23 सदस्यों तथा 13वीं विधान सभा के लिए उप चुनाव में निर्वाचित हुए तीन सदस्यों के लिए माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उदबोधन कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि दिल्ली स्थित पी0 आर0 एस0 (Parliamentary Research Service) विधायी शोध विधान सभा के लिए प्रथम बार निर्वाचित हुए 23 विधायकों तथा दूसरी बार निर्वाचित हुए उन तीन विधायकों को संसदीय प्रक्रिया एवं संवैधानिक विषयों पर प्रशिक्षण देगा जिनका प्रशिक्षण नहीं हो सका था।
कार्यक्रम का शुभारम्भ 30 जनवरी, 2023 को पूर्वाह्न 10.15 बजे हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष सभी नव निर्वाचित माननीय सदस्यों को सम्बोधित भी करेंगे। इसके अतिरिक्त 31 जनवरी, 2023 को उदबोधन कार्यक्रम के समापन की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविन्दर सिंह सुक्खु करेंगे जबकि नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।
इस उदबोधन कार्यक्रम में 26 माननीय सदस्य शामिल होंगे जिनमें श्रीमती रीना कश्यप तथा सर्वश्री अजय सोलंकी, भवानी पठानिया, चैतन्य शर्मा, डी0 एस0 ठाकुर, देविन्द्र कुमार (भुट्टो), हरीश जनारथा, केवल सिंह , लोकेन्द्र कुमार, नीरज नय्यर, आर0 एस0 बाली, सुदर्शन सिंह बबलू , त्रिलोक जम्बाल, आशीष शर्मा, भुवनेश्वर गौड़, चन्द्र शेखर, दलीप ठाकुर, दीप राज, जनक राज, कुलदीप सिंह राठौर, मलेन्द्र राजन, पुर्ण चन्द, रणवीर सिंह निक्का, संजय अवस्थी, सुरेश कुमार तथा श्री विनोद सुल्तानपुरी माननीय सदस्य प्रमुख हैं।
Leave a Reply