हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर ने साइटो मित्सुनोरी (जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी के चीफ रिप्रेजेन्टेटिव ) की अध्यक्षता वाले जापान के प्रतिनिधिमण्डल से नई दिल्ली में मुलाकात की। मुख्य संसदीय सचिव के साथ नागेश कुमार गुलेरिया
(अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल व मुख्य परियोजना निदेशक जाइका वानिकी परियोजना ) भी उपस्थित रहे उन्होंने हिमाचल प्रदेश में जाइका वानिकी परियोजना के बारे में जापान के प्रतिनिधियों को अवगत कराया।
जाइका दुनिया भर में विकासशील देशों के उथान्न के लिए कार्य कर रहा है और भारत में विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों में सहयोग कर रहा है।
इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर उन्होंने जाइका के प्रतिनिधियों से बातचीत की। हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी प्रदेश है और यहाँ की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए श्री सुंदर सिंह ठाकुर ने पर्यावरण , पर्यटन , आपदा प्रबंधन, अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में जाइका के प्रतिनिधियों को कार्य करने के लिए आमंत्रित किया। हिमाचल प्रदेश में जाइका के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाएं चल रही हैं। श्री विनीत सरीन मुख्य विकास विशेषज्ञ, जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जापान सरकार) ने हिमाचल प्रदेश वन पारिस्थितिकी तंत्र प्रबंधन एवं आजीविका सुधार परियोजना के अंतर्गत हो रहे कार्यों की भरपूर सराहना की और इन सभी परियोजनाओं की हिमाचल में आपार सफलता को मध्यनज़र रखते हुए जाइका के प्रतिनिधियों ने हिमाचल प्रदेश के लोगों के सहयोग से अन्य क्षेत्रों में भी कार्य करने की रूचि दिखाई व हर सम्भव मदद का आश्वाशन दिया।
Leave a Reply