Home » आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

मेष Today

12-02-2023

आज आप समाज और आम लोगों में वाहवाही प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है। परिवार और वैवाहिक जीवन सुख और संतोष से भरपूर रहेगा। वाहनसुख प्राप्त कर सकेंगे। प्रियजनों के साथ प्रेम के पल गुजार सकेंगे। आपके विचार अधिक उग्र बनेंगे और आपके व्यवहार दूसरे पर हावी होंगे। आप बौद्धिक विचार- विमर्श में भाग ले सकेंगे परंतु अभी आपको समाधानकारी व्यवहार अपनाना आवश्यक है। व्यापारी अपने व्यापार में लाभ प्राप्त कर सकेंगे।.

वृषभ Today

शारीरिक मानसिक स्वस्थता के कारण आप अपना काम आयोजन अनुसार पूरा कर सकेंगे। आपको आर्थिक लाभ हो सकेंगे। अस्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। ननिहाल में से अच्छा समाचार मिलेगा। आफिस में सहकर्मीगण आपकी मदद करेंगे। विलंब में पड़े हुए कार्य पूरे होंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

मिथुन Today

नए कार्य शुरू करने के लिए समय अच्छा नहीं है। गणेशजी कहते हैं कि आपको जीवनसाथी और संतानों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। किसी के साथ चर्चा में स्वाभिमान को ठेस पहुँच सकती है, इसलिए सावधान रहना जरूरी है। स्त्री मित्रों के पीछे खर्च होने की संभावना है। शरीर और मन से अस्वस्थ रहेंगे और उसके कारण उत्साह में कमी आएगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।.

कर्क Today

आपको आज आलस और भय का अनुभव होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। मन में हताशा छा जाएगी। छाती में कोई पीड़ा या तकलीफ हो सकती है। परिवारजनों और सगे सम्बंधियों के साथ चर्चा और विवाद हो सकता है। नींद नहीं आएगी। सार्वजनिक रूप में स्वाभिमान को ठेस न पहुँचे, इसका ध्यान रखें। अधिक खर्च हो सकता है। जलाशयों के अधिक नजदीक न जाएँ।

सिंह Today

गणेशजी कहते हैं कि आज अपना शरीर और मन प्रसन्न रहेगा। भाई- बंधुओं के साथ का समय अधिक आत्मीयतापूर्ण रहेगा। मित्रों और सम्बंधियों के साथ बाहर घूमने जाएँगे। प्रिय व्यक्ति के साथ आनंद मना सकेंगे। भाग्य अधिक साथ देगा। नए कार्य शुरू करने के लिए उचित दिन है। संगीत और कला में आपकी रुचि बढ़ेगी।

कन्या Today

आज आपके परिवार में सुख- शांति बनी रहेगी और परिवारजनों के साथ आनंद मना सकेंगे। आज आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। प्रवास करने की संभावना है। मिष्टान्न का रसास्वादन करने का आनंद पा सकेंगे। आयात- निर्यात के व्यवसाय में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गणेशजी उग्र विवाद या चर्चा से दूर रहने के लिए कहते हैं।

तुला Today

आज आपकी रचनात्मक क्षमताएँ प्रदर्शित होंगी, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप कुछ सृजनशील प्रवृत्तियाँ भी करेंगे। वैचारिक दृढ़ता के कारण हरेक कार्य में आप सफल हो सकेंगे। आप वस्त्राभूषण, मौज-शौक के साधन तथा मनोरंजन के पीछे खर्च करेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति के साथ खुशी के पल का आनंद ले सकेंगे।

श्चिक Today

गणेशजी कहते हैं कि आनंद-प्रमोद, मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा। मानसिक चिंता एवं शारीरिक कष्ट के कारण आप परेशान रहेंगे। दुर्घटना या शल्य चिकित्सा से संभलकर रहिएगा। बातचीत में किसी के साथ गलतफहमी न हो इसका विशेष ध्यान रखिएगा। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी, इसलिए झगडे से दूर रहें। सम्बंधियो के साथ कोई कुप्रसंग की संभावना है। मानहानि या धनहानि की संभावना है। अदालती कार्यों में संभलकर रहिएगा। असंयमित व्यवहार परेशानी में डाल सकता है।.

धनु Today

आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। गृहस्थजीवन का संपूर्ण आनंद आप प्राप्त कर पाएँगे। प्रेम कि सुखद अनुभूति होगी। मित्रों के साथ किसी रमणीय स्थल पर घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी की खोज करनेवालों के लिए विवाह योग हैं। पुत्र और पत्नी की ओर से आप को कुछ लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि तथा व्यापार में लाभ मिलने का दिन है। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। आज अच्छे भोजन का योग है, ऐसा गणेशजी कहते हैं।.

मकर Today

गणेशजी कहते हैं कि आप का दिन संघर्षमय रहेगा। आज के दिन आग, पानी या वाहन सम्बंधित दुर्घटना से सावधान रहें। व्यापार के कारण व्यग्रता होगी। व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। संतान की पढाई के संबंध में आपको संतोष का अनुभव होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्वक बीतेगा। धन, मान, सम्मान मिलेगा। सगे संबंधी एवं मित्रो से लाभ होगा।.

कुंभ Today

गणेशजी बताते हैं कि आपका दिन मिश्र फलदायी होगा। आप का स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। फिर भी मानसिक शांति प्राप्त कर पाएँगे। कार्य करने का उत्साह मंद होगा। अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है। खर्च नाहक ही अधिक होगा। आनंद-प्रमोद, घूमने-फिरने के पीछे धन का व्यय होगा। प्रवास एवं पर्यटन की संभावना है। विदेश से समाचार मिलेंगे। संतान की चिंता सताएगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ किसी गहन चर्चा में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं।.

मीन Today

गणेशजी का कहना है कि आप का दिन मध्यम फलदायी होगा। अधिक परिश्रमवाले कार्य अभी टालिएगा। मानसिक, शारीरिक परिश्रम अधिक होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। व्यापारीवर्ग को पुरानी उगाही का धन मिल सकता है। स्वास्थ्य के विषय में संभालिएगा। अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखिए। अनैतिक कामवृत्ति पर संयम रखिएगा। ईश्वरभक्ति और आध्यात्मिक विचारों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.