Home » सीमेंट कारखाना विवाद सुलझाने के लिए सुक्खू को कहा थैंक्स

सीमेंट कारखाना विवाद सुलझाने के लिए सुक्खू को कहा थैंक्स

सीमेंट कारखाना विवाद सुलझाने के लिए सुक्खू को कहा थैंक्स

मंडी, 21 फरवरी। इंटक ने 68 दिन बंद रहने के बाद मंगलवार को प्रदेश के सीमेंट कारखाने शुरू हो जाने पर खुशी का इजहार करते हुए इसे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरदर्शिता व व्यवस्था परिवर्तन नीति के साथ जोड़ते हुए उनका आभार जताया है। इंटक के प्रदेशाध्यक्ष महिमन चंद्र , वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव रूप्पल, जिला इंटक के अध्यक्ष दीपक ठाकुर, उपाध्यक्ष लखनपाल सिंह, महासचिव भूपेंद्र ठाकुर और सभी पदाधिकारियों ने इस विवाद को सुलझाकर प्रदेश के 10 हजार से भी अधिक परिवारों की रोजी रोटी का संकट दूर करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है। इंटक के इन पदाधिकारियों ने कहा कि यह सब मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप व गंभीरता के कारण ही हो पाया है। इंटक के इन पदाधिकारियों ने कांगड़ा  नगरोटा के विधायक एवं पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली की माता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है तथा मृतक के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.