Home » कार्यालयों की डिनोटिफिकेशन को लेकर दून भाजपा भड़की।

कार्यालयों की डिनोटिफिकेशन को लेकर दून भाजपा भड़की।

कार्यालयों की डिनोटिफिकेशन को लेकर दून भाजपा भड़की।

बददी 24 फरवरी भाजपा दून मंडल की कामकाजी बैठक मंडल अध्यक्ष बी एस ठाकुर की अध्यक्षता में बद्दी में संपन्न हुई।बैठक में कार्यकर्ताओं ने वर्तमान सरकार द्वारा कार्यालयों की डिनोटिफिकेशन को लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर भड़ास निकाली।प्रदेश सरकार पर जम कर कार्यकर्ता बरसे।हल्के के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने संबोधित करते हुए सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है।प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए कार्यालयों को डिनोटिफाइड कर घटिया मानसिकता का सबूत दिया। झूठ के सहारे बनी इस सरकार से दो माह में ही लोगो का मोह भंग हो गया है। दून में एसडीएम कार्यालय,बीडीओ कार्यालय,लोक निर्माण विभाग का डिविजन,साई में पशु अस्पताल,मानपुरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कुठाढ़ का तहसील कार्यालय,दो पटवार सर्कल,एक डिस्पेंसरी को बंद करके जनता के साथ धोखा किया है।प्रदेश की तरह दून हल्के में विकास कार्य ठप्प हो गए है।उद्योगों में आतंक का माहौल पैदा कर दिया है।विकास कार्यों को लेकर अब लोग पछता रहे है।उन्होंने कहा की आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें।अपने अपने बूथ पर बठके कर जनता को केंद्र सरकार की नीतियों के बार अवगत करवाए। बैठक में पूर्व विधायक विनोद चंदेल ने कहा संगठन ही सर्वोपरि है।पार्टी के साथ चले और पार्टी द्वारा दिए गए कार्यों को निरंतर करते रहे।भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ श्रीकांत ने भाजपा के इतिहास और विकास के साथ साथ केंद्रीय बजट के बारे विस्तार से बताते हुए कहा यह केंद्रीय बजट देश को नई दिशा प्रदान करेगा।बैठक में मंडल प्रधान बलबीर ठाकुर ने बताया कि पार्टी द्वारा चलाया गया हस्ताक्षर अभियान में सभी कार्यकर्ता सहयोग करे।उन्होंने पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से बताया। डाटा प्रबंधन एवम बूथ सशक्तिकरण अभियान और मन की बात,सरल ऐप आदि कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।बैठक में पूर्व विधायक परमजीत सिंह,पूर्व विधायक विनोद चंदेल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ श्रीकांत, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष अशोक शर्मा,मंडल प्रधान बलबीर ठाकुर, कैप्टन डी आर चंदेल, बीडीसी वाइस चेयरमैन प्रेम चंद ठाकुर,जिला परिषद सदस्य अमर चंद संधू,तरसेम चौधरी,कृष्ण कौशल,संजीव ठाकुर,वीरेंद्र चौधरी,संजीव गिरी,सिवाय पंडित,राज कुमार चौधरी,लोकेश दत्ता,संदीप चौधरी,संजीव शर्मा,ममता भारद्वाज,सीमा राय,संजय राय,राज संधू,सुनील ठाकुर,हरपाल सिंह,चिंतन कुमार,नरेंद्र कुमार,गुरमीत चौधरी, बीडिसी सुदामा,निर्मल ठाकुर,जोगिंद्र ठाकुर और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।फोटो बद्दी में भाजपा को बैठक का शुभारंभ करते दून विधायक परमजीत पम्मी और अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published.