सोलन : हिमाचल प्रदेश के जाने माने फल वैज्ञानिक और डा. यशवंत सिंह परमार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डा. विजय सिंह ठाकुर को आई.सी.ए.आर. की रिसर्च एडवायजरी कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। डा. विजय सिंह ठाकुर का मनोनयन 3 वर्षों के लिए किया गया है। डा. ठाकुर का कार्यकाल 2026 तक रहेगा। इसके अलावा निदेशक मशरूम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सोलन स्थित खुंब अनुसंधान निदेशालय ने भी डा. विजय सिंह ठाकुर को रिसर्च एडवायजरी कमेटी आई.सी.ए.आर./डी.एम.आर. सोलन का चेयरमैन नियुक्त किया है। यहां भी इनका कार्यकाल 3 वर्ष का होगा। इसके अलावा डा. विजय सिंह ठाकुर को भारत की राष्ट्रपति ने रानी लक्ष्मीबाई सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी झांसी (उत्तर प्रदेश) का मेंबर ऑफ बोर्ड मैनेजमेंट नियुक्त किया है। डा. विजय सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में सेब उत्पादन को बढ़ावा देने और सेब में लगने वाली बीमारियों की रोकथाम पर उल्लेखनीय कार्य किया है
Leave a Reply