बीरबल शर्मा
मंडी, 16 मार्च। प्रसिद्ध लेखक और अनुस्वार पत्रिका के मुख्य संपादक डॉ. संजीव कुमार को वाल्मिकी काव्य शिखर सम्मान वा देश के चर्चित व्यंग्यकार डॉ. लालित्य ललित को क्षेमेंद्र व्यंग्य शिखर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान देवप्रस्थ साहित्य एवं कला संगम और भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा अटल कला केंद्र संगोष्ठी कक्ष कुल्लू में 18 मार्च को प्रदान किया जाएगा। लालित्य ललित नेशनल बुक ट्रस्ट के संपादकीय विभाग में कार्यरत है। उनके अब तक 31 व्यंग्य संग्रह और 61 कविता संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं, साथ ही उनकी रचनाओं का अंग्रेजी, डोगरी,पंजाबी और ओडिय़ा भाषाओं में अनुवाद प्रकाशित हो चुका है। देवप्रस्थ साहित्य एवं कला संगम के अध्यक्ष तोबदन ने बताया कि इस अवसर पर देवप्रस्थ साहित्य एवं कला संगम कुल्लू द्वारा संकलित एवं इंडिया नेटबुक्स द्वारा प्रकाशित पुस्तक हिमाचल प्रदेश में दियाली और फागली की लोकपरंपरा नामक पुस्तक एवं डॉ सूरत ठाकुर द्वारा लिखित तथा प्रकाशन संस्थान दिल्ली द्वारा प्रकाशित पुस्तक हिमाचल प्रदेश की जनजातीय लोकसंस्कृति नामक पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुस्तक लोकार्पण और रचनकारों के सम्मान समारोह के पश्चात कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें प्रदेश तथा जिला के महत्वपूर्ण कवि भाग लेंगे।
16फोटो: सम्मानित होने वाले कवि एवं व्यंग्यकार।
Leave a Reply