शिमला,19 मार्च.प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने बजट में हरित राज्य बनाने की दिशा को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सोच को भावी पीढ़ी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण पथ करार दिया हैं। उन्होंने कहा है कि विश्व मे बढ़ते कार्बन उत्सर्जन से पर्यावरण पर दिन प्रति दिन विपरीत असर पड़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी राज्य में इस दिशा की ओर कदम बढ़ाया है,इसके लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं।
हिमराल ने बजट की सराहना करते हुए कहा है कि यह नई सोच की दिशा में युवाओं के भविष्य को इंगित करता हैं। बजट में युवाओं के लिए सोर उर्जा को अपनाने व स्वरोजगार अपनाने की दिशा में उन्हें प्रोत्साहित करेगा। इससे एक ओर जहां प्रदेश में प्रकृतिक ऊर्जा के स्रोत का दोहन होगा,वहीं प्रदेश में पर्यावरण सरंक्षण भी होगा।
हिमराल ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश में नई सोच के साथ जिस व्यवस्था परिवर्तन की राह पर चले है वह प्रदेश में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के लिये यह गौरव की बात हैं कि प्रदेश नई सोच के साथ विकास के उस पथ पर चल पड़ा है जहां जन कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और आने वाले समय में प्रदेश आत्मनिर्भर की राह में आगे बढ़ेगा।
Leave a Reply