रोहतक के पहरावर में 23अप्रैल को होगा परशुराम मंदिर का शिलान्यास
राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़,30मार्च। जयहिंद सेना के प्रमुख नवीन जयहिंद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द किए जाने के मुद्दे पर गुरुवार को यहां कहा कि देश के मुद्दो पर संघर्ष के लिए संसद का सदस्य होना जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं किसी सदन के सदस्य नही है लेकिन आमजन की समस्याओं को संघर्ष के जरिए हरियाणा सरकार से हाल केरवा रहे है।
जयहिंद ने यहां मीडिया से बातचीत मे कहा कि जनता के मुद्दो पर संघर्ष के लिए वे विपक्ष को आगाह करते रहते है। विपक्ष अधिक ताकत के साग संघर्ष कर सकता है क्योंकि उसके साथ अधिक संसाधन और जनशक्ति है। उन्होंने तो अपने सीमित साधनों के बूते हरियाणा सरकार के कई फेसले जनहित में पलटवाए है।
जयहिंद ने कहा कि आगामी 23अप्रैल को रोहतक के पहरावर गांव में भगवान परशुराम जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा और उसी अवसर पर परशुराम मंदिर का शिलान्यास किया जाएगा।इस समारोह के लिए सर्व समाज को न्योता देने की शुरुआत वे एक अप्रेल से करेंगे।यह शुरुआत कुरुक्षेत्र से की जाएगी। सर्व समाज की धर्मशालाओं में पहुंचकर न्योते के पीले चावल दिए जायेंगे। वे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी न्योता देंगे।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को भी न्योता दिया जाएगा।
Leave a Reply