नाहन 3 मई-जिला सिरमौर में पंचायती राज के 10 रिक्त पदों पर उप चुनाव प्रस्तावित थे। इन 10 पदों में 7 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए था 3 पदों के लिए 2 मई को उपचुनाव संपन्न हुए।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पंचायत अधिकारी विक्रम सिंह ने निर्वाचित सदस्यों की जानकारी देते हुए बताया कि विकासखंड तिलोरधार की ग्राम पंचायत पोका में प्रधान पद के लिए जय प्रकाश पुत्र शांति स्वरूप तथा विकासखंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत बद्रीपुर में उप -प्रधान पद पर शुभम चौधरी पुत्र शिव कुमार को विजय घोषित किया गया।
जबकि ग्राम पंचायत पातलियों में वार्ड सदस्य संतोष कुमार पुत्र चरण दास व ग्राम पंचायत भरोग बनेडी में वार्ड सदस्य दीप सिंह पुत्र रण सिंह का निर्विरोध चुनाव किया गया।
इसी प्रकार विकासखंड राजगढ़ की ग्राम पंचायत थैना बसोत्री में रणदीप सिंह पुत्र मोहन सिंह ग्राम पंचायत करगाणू में जगत राम पुत्र चेत राम व ग्राम पंचायत चंदोल में सीमा देवी पत्नी सुभाष को निर्विरोध वार्ड सदस्य चुना गया।
विकासखंड संगडाह की ग्राम पंचायत भाटन भुन्जौड में वार्ड सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में रेखा देवी को विजयी घोषित किया गया जबकि ग्राम पंचायत व्योंग टटवा में वार्ड सदस्य दयाराम पुत्र नैन सिंह का निर्विरोध रूप से चुनाव किया गया। इसी प्रकार विकासखंड नाहन की ग्राम पंचायत देवका पुडला में वार्ड सदस्य रमन ठाकुर पुत्र योगराज का निर्विरोध चुनाव किया गया।
FlashNews:
प्रदेश के हर क्षेत्र में रोपित किए जायेंगे अश्वगंधा, हरड़, बेहड़ा, आंवला सहित अन्य औषधीय पौधे – विक्रमादित्य सिंह
जाखू रोपवे में मॉक ड्रिल का आयोजन
हिमाचल में स्वास्थ्य पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा हैः मुख्यमंत्री
विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार की अध्यक्षता में जिला कल्याण समिति की बैठक हुई आयोजित
विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए नवाचार की जरूरतः रोहित ठाकुर
केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखी गई है : महाजन
EPAPER PRACHAND SAMAY SEP 9
जिजिला शिमला के 100 स्कूलों को अधिकारियों ने लिया गोद – उपायुक्त
सावन व भादो माह चलने वाले सुप्रसिद्ध नागणी माता मंदिर में मेलों का 14 सितंबर को भंडारे के साथ होगा समापन
भाजपा के 71 मंत्रियों में से 10 दलित भाई, 27 मंत्री पिछड़ा वर्ग से और 5 मंत्री आदिवासी : कश्यप
प्रामाणिक साक्ष्यों के आधार पर हिमाचल प्रदेश का इतिहास लिखा जाना आवश्यक : राजा भसीन
हरियाणा में एक और दंगल
आदित्य चौटाला इनेलो में शामिल, डबवाली से उम्मीदवार घोषित
हिमाचल प्रदेश में आपदाओं की अति संवेदनशीलता के दृष्टिगत स्कूलों की सुरक्षा करनी होगी सुनिश्चित
रूस में कैदियॊं के विद्रॊह के कारण चार कर्मचारी मरे
EPAPER PRACHAND SAMAY 19
EPAPER PRACHAND SAMAY AUGUST 12
PRACHAND SAMAY AUGUST 11
PRACHAND SAMAY AUGUST 1O
HIMACHAL PERADESHNAHANSIRMOUR
सिरमौर में पंचायती राज के उप-चुनाव में 10 पदों में से 7 निर्विरोध व 3 मतदान प्रक्रिया से हुए निर्वाचित
by admin
May 3, 2023May 3, 2023
Leave a Reply