बद्दी, प्रवीण शर्मा प्रचंड समय 4 अप्रैल : दून हल्के के नंदपुर पंचायत से संबध रखने वाले डुमन वाला निवासी विधि चंद राणा को भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया।यह नियुक्ति भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने की।विधि चंद राणा ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा सगठन द्वारा यह जिस उम्मीद से यह जिम्मेवारी दी गई वह उस पर पूरी ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक कार्य कर सगठन को मजबूत करेंगे।अधिक से अधिक किसानों और लोगो को जोड़ कर पार्टी को मजबूत करेंगे।विधि चंद राणा ने कहा कि मिशन 2024 के लिए वह सगठन के साथ मिलकर पार्टी प्रत्याशी शिमला संसदीय क्षेत्र सुरेश कश्यप के लिए दिन रात मेहनत कर दून भाजपा नेतृत्व के साथ मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।विधि चंद राणा ने कहा कि वह अपने आप को सौभाग्य शाली मानते है कि वह भाजपा के। कार्यकर्ता है।और नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व देश को मिला है। मोदी के नेतृत्व ने देश तो मजबूत हुआ है।लेकिन विश्व में एक नई पहचान बनी है और विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। और अब तीसरी बार नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय है। विधि चंद ने अपनी इस नियुक्ति के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा,पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर,केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर राजीव बिंदल,भाजपा जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल,भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा,पूर्व विधायक परमजीत सिंह,पूर्व विधायक विनोद चंदेल,पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता समेत तमाम भाजपा दून मंडल का आभार जताया।
Leave a Reply