राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला पहुंची: 5 दिन रिट्रीट में रुकेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला पहुंची: 5 दिन रिट्रीट में रुकेंगी
शिमला

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को शिमला पहुंच गई हैं। द्रौपदी मुर्मू अपने परिवार के 8 सदस्यों के साथ 5 दिन के दौरे पर शिमला आई हैं। वह शिमला से करीब 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में देवदार के हरे भरे जंगल के बीचोबीच स्थित राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में रुकी हैं।

द्रौपदी मुर्मू ने अपने परिवार के सदस्य के साथ सुबह सवा 10 बजे छराबड़ा के समीप कल्याणी हेलिपेड़ में लैंड किया। वह सेना के चार हेलिकॉप्टर से कल्याणी हेलिपेड पहुंची, वहां से सीधे रिट्रीट रवाना हुए।
राष्ट्रपति की सुरक्षा में परिंदा भी पर न मार सके, इसके लिए शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट से छराबड़ा तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस का सख्त पहरा लगाया गया है, क्योंकि पूर्व में राष्ट्रपति के जुब्बड़हट्टी में उतरने की बात कही जा रही थी। अगले पांच दिन तक शिमला शहर में जब-जब राष्ट्रपति की मूवमेंट होगी, उस दौरान शहर की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी।

राष्ट्रपति मुर्मू आज शिमला पहुंचेगी और अपने निवास रिट्रीट में रुकेंगी। पांच मई को राष्ट्रपति कैचमेंट एरिया कुफरी का दौरा करेंगी। इस दौरान वह कुफरी जू भी जा सकती है। छह मई को मुर्मू कांगड़ा जिला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेगी। शाम को वापस शिमला लौटेंगी।
सात मई को वह शिमला के संकटमोचन मंदिर और तारादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद मॉलरोड पर भ्रमण करेंगी और शाम के वक्त गेयटी थियेटर में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में शामिल हो सकती हैं। इसके बाद राजभवन में रात्रि भोज का आयोजन होगा। आठ मई को वह द्रौपदी मुर्मू शिमला से वापस दिल्ली रवाना होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.