हिमाचल से जगत प्रकाश नड्डा हॊंगे मंत्री, देखें संभावित सूची
शिमला। मोदी सरकार 3.0 के मंत्रियों की लिस्ट अंतिम रूप ले रही है। रविवार शाम को शपथ ग्रहण होने जा रहा है। इससे पहले संभी संभावित मंत्री प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचे हैं। इस बार मोदी कैबिनेट में कई हैरान करने वाले नाम भी हो सकते हैं जिन पर पहले से चर्चा नहीं हो रही थी। इसमें रवनीत बिट्टू, हर्ष मल्होत्रा, सुरेश गोपी, शोभा करंदलाजे, सोमनाथ ठाकुर, बंडी संजय जैसे नाम हैं। वहीं कई पुराने मंत्रियों को भी कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस बार मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। वह पहले भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
नड्डा का राष्ट्रीय अध्यक्ष इसी महीने कार्यकाल खत्म
जेपी नड्डा का बतौर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल इसी महीने खत्म हो रहा है। पार्टी ने 30 जून 2024 तक एक्सटेंशन दे रखी है और नड्डा को प्रधानमंत्री मोदी सरकार में अहम जिम्मा सौंपा सकते हैं। इसे देखते हुए भाजपा संगठन में भी फेरबदल होगा। शिव राज सिंह चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं।
मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में जेपी नड्डा स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। दूसरे कार्यकाल में अनुराग ठाकुर को महत्वपूर्ण केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ खेल विभाग दिया गया। अब तीसरे कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश से किसे मंत्री बनाया जाता है और क्या मंत्रालय मिलता है, यह आज तय हो सकता है।
फिलहाल हिमाचल के चारों सांसद दिल्ली में डटे हैं। हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, शिमला से सुरेश कश्यप, मंडी से कंगना रनोट और कांगड़ा से डॉ. राजीव भारद्वाज को जनता ने चुनकर भेजा है। इनके कंधों पर अगले 5 साल तक हिमाचल के मुद्दे लोकसभा में उठाने का जिम्मा रहेगा।
इन नए नामॊं पर चर्चा
इस बार मोदी मंत्रिमंडिल में दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा को शामिल किया जा सकता है। वह पीएम आवास पहुंचे हैं। इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान, मनोहरलाल खट्टर, एचडी कुमारस्वामी मोदी सरकार के नए मंत्री हो सकते हैं। गठबंधन से जिन नामों पर मुहर लगाई गई है उनमें चिराग पासवान, जीतनराम मांझी, सोमनाथ ठाकुर, जयंत चौधरी, सर्वानंद सोनोवाल, बंडी संजय, वीएल शर्मा, रक्षा खडसे शामिल हैं। टीडीपी के कोटे से दो मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसमें राम मोहन नायडू और चंद्रशेकर पेम्मासानी का नाम शामिल है। जेडीयू से ललन सिंह को कैबिनेट मंत्री और रामनाथ ठाकुर को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है।
पुराने नामॊं पर चर्चा
पुराने नामों में अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, अनुप्रिया पटेल, अश्विनी वैष्णव, जी किशन रेड्डी, पीयूष गोयल, हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, गजेद्र शेखावत, श्रीपद नायक, अश्विनी वैष्णव, निर्मला सीतारमण, अर्जुन राम मेघवाल, किरेन रिजिजू और मनसुंख मांडविया का नाम शामिल है। प्रधानमंत्री आवास पर एस जयशंकर भी पहुंचे हैं। वह भी मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं।
रेल मंत्रालय फिर से अश्विनी वैष्णव को दिया जा सकता है। आज सुबह से ही नेताओं को फोन किया जाने लगा था। वहीं जिन नेताओं को फोन गया है वे पीएम आवास पर पहुंचे हैं। इसके अलावा रामदास आठवले और शांतनु ठाकुर भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण के बाद ही तय होगा कि किसे कौन सा विभाग दिया जाएगा। संभव है कि कई बड़े विभागों में बदलाव ना किया जाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम सवा सात बजे तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि पीएम नरेंद्र मोदी के साथ कम से कम 30 सांसद भी मंत्री पद के लिए शपथ लेंगे। नई मोदी सरकार में अमित शाह, राजनाथ,नितिन गडकरी के अलावा टीडीपी-जेडीयू के दो-दो सांसद मंत्री बन सकते हैं। संभावित मंत्रियों में ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई दिग्गजों का नाम है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि इस बात की प्रबल संभावना है कि नई सरकार में भाजपा का दबदबा रहने वाला है यानी खुद पूर्ण बहुमत न होने के बावजूद मंत्रियों में ज्यादातर भाजपाई होंगे। हालांकि यह सस्पेंस मंत्रिमंडल की घोषणा के साथ खुलेगा। मोदी 3.0 के मंत्रिमंडल में ऐसे सांसद का नाम भी सामने आ रहा है जो 2024 लोकसभा चुनाव के सबसे रईस सांसद हैं। इनकी संपत्ति 5700 करोड़ से ज्यादा है।
टीडीपी का हिस्सा
टीडीपी नेता जयदेव गल्ला के अनुसार, पेम्मासानी मोदी 3.0 कैबिनेट में राज्य मंत्री बन सकते हैं। उनके पीएम मोदी के साथ रविवार शाम राष्ट्रपति भवन में शपथ लेने की संभावना है। गल्ला का कहना है कि उनके अलावा टीडीपी के एक अन्य सांसद राम मोहन नायडू किंजरापु केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
Leave a Reply