Home » BILASPUR

Category: BILASPUR

Post
आबकारी विभाग ने 32 हजार बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की

आबकारी विभाग ने 32 हजार बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की

राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने प्रदेश में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ व्यापक अभियान आरम्भ किया है। यह जानकारी देते हुए आयुक्त डॉ. यूनुस ने आज यहां बताया कि विभाग ने एक सघन अभियान के दौरान जिला बिलासपुर जिला के दबट व माजरी इत्यादि क्षेत्रों में तलाशी अभियान के दौरान अवैध शराब की...

Post
HRTC बस की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने तोड़े गाड़ी के शीशे

HRTC बस की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने तोड़े गाड़ी के शीशे

यह घटना 7 फरवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुई। 22 वर्षीय युवक, जिसका नाम रवि कुमार था, सड़क पार कर रहा था जब उसे एक HRTC बस ने टक्कर मार दी। टक्कर से रवि की मौके पर ही मौत हो गई।

Post

बिलासपुर  में पी मार्क मस्टर्ड ऑयल द्वारा  माँ की रोटी कम्युनिटी किचन का उद्घाटन हाउस नंबर 4- रौरा सेक्टर 3 कॉलेज चौक के पास बिलासपुर

बिलासपुर,24, अप्रैल,2023,  पुरी ऑयल मिल्स लिमिटेड पी मार्क मस्टर्ड ऑयल के निर्माता अपनी सीएसआर शाखा सरफरोश फाउंडेशन के माध्यम से मातृ सुधा के संयोजन से 29वीं माँ की रोटी कम्युनिटी किचन का उद्घाटन  24-04-2023 को किया ।माँ की रोटी कम्युनिटी किचन माँ फाउंडेशन, मुंबई की पहल है और हिमांचल प्रदेश मे  यह पुरी ऑयल मिल्स लिमिटेड के सीएसआर सहयोग से आयोजित कर रही है जहाँ पर इनका ब्रैंड पी मार्क मस्टर्ड ऑयल नौ दशकों से लोगों की सेवा कर रहा है। माँ की रोटी वंचित सामाजिक और आर्थिक वर्ग की महिलाओं को कम्युनिटी किचन के स्थापना के द्वारा अपने पैरों पर खड़े होने पर सहायक होती है और उनकी प्रगति और उन्नति में भागीदार है ।इस सी एस आर पहल पर कंपनी की निदेशक  तेजस्विनी पुरी ने विस्तार से बताया पुरी ऑयल मिल्स लिमिटेड हमेशा से समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और समाज के कल्याण और  विकास के लिए उपयोगी कार्यक्रमों का समर्थन करती रही है।इसी के अनुरूप हम माँ की रोटी जैसी सार्थक पहल का अभिनन्दन करते हैं। हिमाचल की स्नेहशील जनता ने जो स्नेह दिया है उसके लिए तहदिल से आभार व्यक्त करती है।इस अवसर पर निधि पटेल ए डी एम,अभिषेक गर्ग  एस डी एम बिलासपुर हिमांचल प्रदेश, डॉ प्रवीण मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर अनुराग शर्मा ब्रांच मैनेजर पूरी आयल मिल्स लिमिटेड अरविन्द सिंह प्रवीण कुमार वर्मा और कामता प्रसाद  मातृ सुधा से अमित कुमार शर्मा  सेक्रेटरी रेड क्रॉस सोसाइटी और श्री सुशील पुंडीर,श्री आर एन वर्मा वरिष्ठ नागरिक सभा ने सम्बोदित कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।29वीं माँ की रोटी कम्युनिटी किचन को मातृ सुधा द्वारा कार्यान्वित किया गया है जो एक एन जी ओ चैरिटेबल ट्रस्ट है। माँ फाउंडेशन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में काम करता है। इस एन जी ओ की स्थापना गीता गोपालकृष्णन ने की थी।महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने और उनके परिवारों को मजबूत करने के लिए हिमाचल प्रदेश में इस फाउंडेशन की सर्वप्रथम पहल है।

Post
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की भतीजी निमिषा को  शादी की हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की भतीजी निमिषा को शादी की हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निजी निवास, नड्डा निवास विजयपुर बिलासपुर में जाकर उनको उनकी भतीजी निमिषा की शादी की हार्दिक शुभकामनाएं दी और वहां हो रही धाम में भाग लिया उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल और त्रिलोक कपूर उपस्थित रहे।...