Skip to content
Breaking
बंजार में 20 पर्यटकों से भरी गाड़ी खाई में गिरी, 3 लोगों की मौके पर मौतअंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए नासा और स्पेसएक्स ने एक दल को रवाना किया।लॊक भवन में तीन राज्यॊं का स्थापना दिवससमोसा के लिए सीआईडी लगाने वाले चेस्टर हिल के हजारों करोड़ के घोटाले पर खामोश क्यों हैं : जयराम ठाकुरआखिरी ओवर में 11 रन बचाकर जीता राजस्थान:गुजरात को हरायाHamirpur: सुजानपुर नगर परिषद की चेयरमैन बनेगी सामान्य महिलाबंजार में 20 पर्यटकों से भरी गाड़ी खाई में गिरी, 3 लोगों की मौके पर मौतअंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए नासा और स्पेसएक्स ने एक दल को रवाना किया।लॊक भवन में तीन राज्यॊं का स्थापना दिवससमोसा के लिए सीआईडी लगाने वाले चेस्टर हिल के हजारों करोड़ के घोटाले पर खामोश क्यों हैं : जयराम ठाकुरआखिरी ओवर में 11 रन बचाकर जीता राजस्थान:गुजरात को हरायाHamirpur: सुजानपुर नगर परिषद की चेयरमैन बनेगी सामान्य महिला

लॊक भवन में तीन राज्यॊं का स्थापना दिवस

admin April 4, 2026 1 min read

लोक भवन में राजस्थान, ओडिशा एवं बिहार के राज्य स्थापना दिवस आयोजित

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन में आयोजित राजस्थान, ओडिशा एवं बिहार के राज्य स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता की। यह कार्यक्रम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य राज्यों के बीच सांस्कृतिक एकता एवं भावनात्मक जुड़ाव को प्रोत्साहित करना है।
राज्यपाल ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथियों को भाईचारे एवं एकता की भावना के प्रतीक के रूप में पारंपरिक हिमाचली टोपी एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में राजस्थान, ओडिशा एवं बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करती आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इन राज्यों से संबंधित सरकारी कर्मचारियों ने हिमाचल प्रदेश में अपने कार्यकाल एवं जीवन से जुड़े अनुभव साझा किए, जिससे उन्हें यहां प्राप्त आत्मीयता, सहयोग एवं अपनत्व की भावना का पता चलता है।
राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की शक्ति उसकी ‘विविधता में एकता’ में निहित है। उन्होंने कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ जैसी पहलें विभिन्न राज्यों के लोगों के बीच आपसी समझ और सम्मान को बढ़ावा देकर देश की सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करती हैं।
श्री गुप्ता ने कहा कि बिहार, राजस्थान एवं ओडिशा अपनी प्राचीन सभ्यताओं, समृद्ध इतिहास और जीवंत सांस्कृतिक परंपराओं के लिए प्रसिद्ध हैं। एक-दूसरे की संस्कृति, भाषा और परंपराओं को समझना राष्ट्रीय एकता को मजबूत करता है।
राज्यपाल ने कहा कि इन राज्यों के लोगों ने हिमाचल प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस प्रकार के सांस्कृतिक आदान-प्रदान से सौहार्द, आपसी सम्मान और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है, जिससे राष्ट्र की सामाजिक संरचना और सुदृढ़ होती है।
इस अवसर पर राज्यपाल ने लोक भवन, शिमला को सप्ताह में दो दिन आम जनता के लिए खोलने की घोषणा भी की। इस पहल का उद्देश्य लोक भवन को जनता के और समीप लाना तथा नागरिकों में इस संस्थान के प्रति अपनत्व और जुड़ाव की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि लोक भवन केवल आधिकारिक कार्यों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि यहां जनता की आकांक्षाओं और सहभागिता की भावना भी प्रदर्शित होनी चाहिए।
कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *