Skip to content
Breaking
राज्यपाल ने ‘चलो हिमाचल’ अभियान का पोस्टर जारी कियाचारिक रूप से प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत : जयराम ठाकुरसड़कें मानक अनुसार बनाएं, गुणवता में कोई लापरवाही न बरतें- मुख्यमंत्रीबीबीएन औद्योगिक इकाइयों की सहभागिता से एचआईवी/एड्स जागरूकता एवं स्वास्थ्य संवर्धन पर कार्यक्रम आयोजितकोटा के फिल्म निर्माता रोहित माखीजा की फिल्म ‘ओमलो’ अब ओटीटी पर होगी रिलीजमुख्यमंत्री ने कसुम्पटी में पार्किंग सुविधा का लोकार्पण किया‘ताजमहल का टेंडर’ के मंचन के साथ ‘हिम रंग षष्ठी’ के कुल्लू संस्करण का समापनराज्यपाल ने ‘चलो हिमाचल’ अभियान का पोस्टर जारी कियाचारिक रूप से प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत : जयराम ठाकुरसड़कें मानक अनुसार बनाएं, गुणवता में कोई लापरवाही न बरतें- मुख्यमंत्रीबीबीएन औद्योगिक इकाइयों की सहभागिता से एचआईवी/एड्स जागरूकता एवं स्वास्थ्य संवर्धन पर कार्यक्रम आयोजितकोटा के फिल्म निर्माता रोहित माखीजा की फिल्म ‘ओमलो’ अब ओटीटी पर होगी रिलीजमुख्यमंत्री ने कसुम्पटी में पार्किंग सुविधा का लोकार्पण किया‘ताजमहल का टेंडर’ के मंचन के साथ ‘हिम रंग षष्ठी’ के कुल्लू संस्करण का समापन

आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर जीता राजस्थान:गुजरात को हराया

admin April 4, 2026 1 min read

IPL में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने आखिरी ओवर में 11 रन डिफेंड कर गुजरात टाइटंस (GT) को हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में 20वें ओवर में गुजरात को 11 रन की जरूरत थी। तुषार देशपांडे ने इसमें 4 रन ही दिए और राजस्थान को 6 रनों से जीत दिला दी।

अहमदाबाद में टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी RR ने 6 विकेट खोकर 210 रन बनाए। जवाब में GT 8 विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी।

राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने 75 और यशस्वी जायसवाल ने 55 रन बनाए। इम्पैक्ट प्लेयर रवि बिश्नोई ने 4 विकेट लिए। नांद्रे बर्गर और रियान पराग को 1-1 विकेट मिला। गुजरात से साई सुदर्शन ने 73 रन बनाए, लेकिन उन्हें बाकी बैटर्स का साथ नहीं मिला। कगिसो रबाडा ने 2 विकेट लिए।

211 रन के टारगेट के सामने गुजरात ने 10 ओवर के बाद 101 रन पर 1 ही विकेट गंवाया था। 11वें ओवर में साई सुदर्शन 73 रन बनाकर आउट हो गए। 15 ओवर तक टीम ने 161 रन पर 7 विकेट गंवा दिए। इम्पैक्ट प्लेयर रवि बिश्नोई ने 4 विकेट लिए। यहां से राशिद खान और कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 39 रन बना दिए। आखिरी ओवर में 11 रन चाहिए थे, लेकिन तुषार देशपांडे ने 4 ही रन खर्च किए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *