Skip to content
Breaking
सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुरबारल-लोहारडा में सीवरेज, पक्की सड़क, नालियों और अन्य सुविधाओं के लिए देंगे बजट : सुनील शर्मा बिट्टूभुवनेश्वर 4 साल बाद कल T20i खेल सकते हैं:, कल बेंगलुरु में वेस्टइंडीज से मैचबुमराह एक साल बाद टेस्ट टीम में:न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट और पहले 3 वनडे में गिल को कप्तानी; 2 वनडे के लिए श्रेयस कैप्टनराजस्थान में भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, क्रशर विवाद में लाठी-पत्थरों से हमला PRACHAND SAMAY AUGUST 15Epaper july 19सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुरबारल-लोहारडा में सीवरेज, पक्की सड़क, नालियों और अन्य सुविधाओं के लिए देंगे बजट : सुनील शर्मा बिट्टूभुवनेश्वर 4 साल बाद कल T20i खेल सकते हैं:, कल बेंगलुरु में वेस्टइंडीज से मैचबुमराह एक साल बाद टेस्ट टीम में:न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट और पहले 3 वनडे में गिल को कप्तानी; 2 वनडे के लिए श्रेयस कैप्टनराजस्थान में भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, क्रशर विवाद में लाठी-पत्थरों से हमला PRACHAND SAMAY AUGUST 15Epaper july 19

भुवनेश्वर 4 साल बाद कल T20i खेल सकते हैं:, कल बेंगलुरु में वेस्टइंडीज से मैच

admin October 16, 2026 1 min read

भुवनेश्वर 4 साल बाद कल T20i खेल सकते हैं:, कल बेंगलुरु में वेस्टइंडीज से मैच

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को बेंगलुरु में होने वाले पांचवें टी-20 मैच में खेल सकते हैं। अर्शदीप सिंह को कंधे में चोट लग गई है। इस वजह से भुवी को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। भारत-वेस्टइंडीज सीरीज अभी 2-2 की बराबरी पर है।

36 साल के भुवनेश्ववर को 22 अक्टूबर से शुरू हो रहे न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी-20 टीम में चुना गया था। लेकिन, अर्शदीप की चोट की वजह से अभी ही उनकी वापसी हो गई है। भुवनेश्वर ने आखिरी इंटरनेशनल मैच 2022 में खेला था।

अर्शदीप को बुधवार को हैदराबाद में खेले गए चौथे टी-20 के दौरान गेंदबाजी वाले कंधे पर चोट लगी थी। उनकी चोट को देखते हुए भुवनेश्वर को टीम में जगह दी गई है।

अर्शदीप आखिरी मुकाबले में खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला मैच से पहले उनकी रिकवरी के आधार पर लिया जाएगा। अगर अर्शदीप फिट नहीं होते हैं तो भुवी को मौका मिलेगा।

अर्शदीप को मैच के आखिरी ओवर में शमार जोसेफ की बाउंसर लगी थी।

टॉप विकेट टेकर हैं अर्शदीप

अर्शदीप सिंह इस में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 4 मैचों में 5 विकेट झटके हैं। उन्होंने तीसरे मुकाबले में 44 रन देकर 3 विकेट झटके थे।

भुवनेश्वर को 4 साल बाद टीम इंडिया में जगह

भुवनेश्वर कुमार ने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला 22 नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में खेला था। उस मैच में भुवनेश्वर ने 4 ओवर में 35 रन दिए। उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था। इसके बाद से वे टीम इंडिया से बाहर हैं।

भुवनेश्वर कुमार ने IPL में 206 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 7.71 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 226 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2 पर्पल कैप भी जीता है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 2016 और 2017 में यह कारनामा किया था। वे लगातार IPL में पर्पल कैप जीतने वाले लीग के इकलौते गेंदबाज भी हैं।

5वें टी-20 के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर और भुवनेश्वर कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *