Skip to content
Breaking
सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुरबारल-लोहारडा में सीवरेज, पक्की सड़क, नालियों और अन्य सुविधाओं के लिए देंगे बजट : सुनील शर्मा बिट्टूभुवनेश्वर 4 साल बाद कल T20i खेल सकते हैं:, कल बेंगलुरु में वेस्टइंडीज से मैचबुमराह एक साल बाद टेस्ट टीम में:न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट और पहले 3 वनडे में गिल को कप्तानी; 2 वनडे के लिए श्रेयस कैप्टनराजस्थान में भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, क्रशर विवाद में लाठी-पत्थरों से हमला PRACHAND SAMAY AUGUST 15Epaper july 19सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुरबारल-लोहारडा में सीवरेज, पक्की सड़क, नालियों और अन्य सुविधाओं के लिए देंगे बजट : सुनील शर्मा बिट्टूभुवनेश्वर 4 साल बाद कल T20i खेल सकते हैं:, कल बेंगलुरु में वेस्टइंडीज से मैचबुमराह एक साल बाद टेस्ट टीम में:न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट और पहले 3 वनडे में गिल को कप्तानी; 2 वनडे के लिए श्रेयस कैप्टनराजस्थान में भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, क्रशर विवाद में लाठी-पत्थरों से हमला PRACHAND SAMAY AUGUST 15Epaper july 19

admin October 16, 2026 1 min read

सहवाग के बेटे आर्यवीर ने 173 रन बनाए

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चंडीगढ़ U-19 के खिलाफ हुए मैच में आर्यवीर ने 143 गेंदों पर 19 चौके और 8 छक्के लगाए।

दिल्ली ने 50 ओवर में 289 रन बनाए, हालांकि चंडीगढ़ ने 41.3 ओवर में 5 विकेट खोकर यह टारगेट चेज कर लिया।

भारत के लिए पिछले महीने अंडर-19 डेब्यू किया

  • उनका स्ट्राइक रेट करीब 104 रहा। सीरीज में उनका सबसे बड़ा स्कोर 47 रन था।
  • आर्यवीर राजकोट में ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ सीरीज के लिए भारत A कैंप का हिस्सा भी रहे।
आर्यवीर ने पिछले महीने भारतीय अंडर-19 टीम के लिए डेब्यू किया।

कूच बिहार ट्रॉफी में 297 रन बनाए थे

आर्यवीर सहवाग ने दिल्ली प्रीमियर लीग के 2026 सीजन में वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए खेला। उन्होंने 2 मैचों में 24 रन बनाए।

वे इससे पहले 2024 में कूच बिहार ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ 297 रन की पारी खेलकर चर्चा में आए थे।

वीनू मांकड़ के नाम पर ट्रॉफी

वीनू मांकड़ ट्रॉफी BCCI की ओर से कराई जाने वाली अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट है। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों और क्रिकेट संघों की अंडर-19 टीमें हिस्सा लेती हैं।

यह टूर्नामेंट 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाता है। इसका नाम भारत के पूर्व क्रिकेटर वीनू मांकड़ के नाम पर रखा गया है।

वीनू मांकड़ ने भारत के लिए 44 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने 2109 रन बनाए और 162 विकेट लिए।

द्रविड़ के दोनों बेटे भी क्रिकेट में करियर बना रहे

राहुल द्रविड़ के दोनों बेटे समित और अन्वय द्रविड़ क्रिकेट में अपना करियर बना रहे हैं। दोनों कर्नाटक के अलग-अलग एज कैटेगरी में खेलते हैं।

  • समित मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और मीडियम पेस गेंदबाज हैं। समित ने कर्नाटक की अंडर-19 टीम के लिए खेला है।
  • 2023-24 के कूच बिहार ट्रॉफी सीजन में समित ने 8 मैचों में 362 रन बनाने के साथ 16 विकेट भी लिए थे।
  • समित को सितंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया, लेकिन घुटने की चोट के कारण नहीं खेल सके।
  • द्रविड़ के दूसरे बेटे अन्वय विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और कर्नाटक की अंडर-19 टीम के लिए खेलते हैं।
अन्वय द्रविड़ कर्नाटक अंडर-19 टीम के कप्तान हैं।
  • वीनू मांकड़ ट्रॉफी में अन्वय ने 6 मैचों में 220 रन बनाए थे। जून 2026 में उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 वनडे टीम में पहली बार चुना गया।
  • इसके बाद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे यूथ वनडे में 67 गेंदों पर 87 रन की पारी खेली। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी अंडर-19 वनडे टीम में चुना गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *