Skip to content
Breaking
श्रमण संघीय संतों का विश्व शांति केंद्र में आगमन सौभाग्य का विषय- आचार्य लोकेशराष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में मशोबरा स्कूल के चार  खिलाड़ियों ने बढ़ाया हिमाचल का मानमंदिरों में भ्रष्टाचारः वहां सुशासन की नई क्रांति का सूत्रपात होमुख्यमंत्री के पास उपलब्धियों का हिसाब नहीं, इसलिए भाजपा विधायकों पर बयानबाजी कर रहे हैं : राकेश जमवालहिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल से भेंट की हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।                                             सचिव (विद्युत) ने नेपाल में एसजेवीएन की 900 मेगावाट अरुण-3 जलविद्युत परियोजना की प्रगति की समीक्षा कीमहिलाओं को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा: त्रिप्ता ठाकुरश्रमण संघीय संतों का विश्व शांति केंद्र में आगमन सौभाग्य का विषय- आचार्य लोकेशराष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में मशोबरा स्कूल के चार  खिलाड़ियों ने बढ़ाया हिमाचल का मानमंदिरों में भ्रष्टाचारः वहां सुशासन की नई क्रांति का सूत्रपात होमुख्यमंत्री के पास उपलब्धियों का हिसाब नहीं, इसलिए भाजपा विधायकों पर बयानबाजी कर रहे हैं : राकेश जमवालहिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल से भेंट की हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।                                             सचिव (विद्युत) ने नेपाल में एसजेवीएन की 900 मेगावाट अरुण-3 जलविद्युत परियोजना की प्रगति की समीक्षा कीमहिलाओं को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा: त्रिप्ता ठाकुर

महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा: त्रिप्ता ठाकुर

admin July 16, 2026 1 min read
महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा: त्रिप्ता ठाकुर
महिला कांग्रेस की नैना देवी में विशाल बैठक, संसद घेराव के लिए महिलाओं का किया आह्वान
सुमन डोगरा
बिलासपुर,
हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष त्रिप्ता ठाकुर ने बिलासपुर जिले के श्री नैना देवी क्षेत्र में आयोजित एक विशाल महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए महिलाओं से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी जारी रही तो देशभर की महिलाओं को संसद का घेराव करने के लिए तैयार रहना होगा। त्रिप्ता ठाकुर ने बैठक के दौरान केंद्र सरकार से महिला आरक्षण को शीघ्र प्रभाव से लागू करने की जोरदार मांग उठाई। उन्होंने कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को उनका उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को बिना किसी देरी के लागू किया जाए, ताकि देश की महिलाएं निर्णय लेने की प्रक्रिया में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकें।
बैठक में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान त्रिप्ता ठाकुर ने कहा कि महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल नारों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि महिलाओं को उनके अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि महिलाओं से जुड़े मुद्दों की अनदेखी होती रही तो महिला कांग्रेस देशभर में व्यापक आंदोलन चलाएगी और आवश्यकता पड़ने पर संसद का घेराव भी करेगी।
बैठक में महिला कांग्रेस की जिला एवं ब्लॉक इकाइयों के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत रणनीति पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *