Skip to content
Breaking
Epaper july 19कांग्रेस सरकार की नीतियों ने हिमाचल के औद्योगिक विकास और शिक्षा व्यवस्था दोनों को किया बर्बाद : डॉ. सिकंदर कुमार23 संपर्क मार्गों को मिली मंजूरी, सदर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई रफ्तारसुक्खू सरकार ने युवाओं का भविष्य छीना, भर्ती प्रक्रिया को बनाया भाई-भतीजावाद और बैकडोर एंट्री का माध्यम : डॉ. राजीव बिंदलसी-बकथोर्न बन सकता है लद्दाख की अर्थव्यवस्था की रीढ़ -डॉ0 तंवरस्वाद का नया धमाका,कीव वोडका ने लॉन्च किए मिंटी जामुन और मैंगो चिली के नए फ्लेवर**झूठ, भ्रष्टाचार और सत्ता का दुरुपयोग कांग्रेस सरकार की पहचान, भाजपा लाएगी हर घोटाले की चार्जशीट : राकेश जमवाल* टांडा मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय आपातकालीन जीवन रक्षक सहायता पैरामेडिक्स प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्नEpaper july 19कांग्रेस सरकार की नीतियों ने हिमाचल के औद्योगिक विकास और शिक्षा व्यवस्था दोनों को किया बर्बाद : डॉ. सिकंदर कुमार23 संपर्क मार्गों को मिली मंजूरी, सदर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई रफ्तारसुक्खू सरकार ने युवाओं का भविष्य छीना, भर्ती प्रक्रिया को बनाया भाई-भतीजावाद और बैकडोर एंट्री का माध्यम : डॉ. राजीव बिंदलसी-बकथोर्न बन सकता है लद्दाख की अर्थव्यवस्था की रीढ़ -डॉ0 तंवरस्वाद का नया धमाका,कीव वोडका ने लॉन्च किए मिंटी जामुन और मैंगो चिली के नए फ्लेवर**झूठ, भ्रष्टाचार और सत्ता का दुरुपयोग कांग्रेस सरकार की पहचान, भाजपा लाएगी हर घोटाले की चार्जशीट : राकेश जमवाल* टांडा मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय आपातकालीन जीवन रक्षक सहायता पैरामेडिक्स प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

मुख्यमंत्री ने कसुम्पटी में पार्किंग सुविधा का लोकार्पण किया

admin June 20, 2026 1 min read

मुख्यमंत्री ने कसुम्पटी में पार्किंग सुविधा का लोकार्पण किया
शिमला सर्कुलर रोड के चौड़ीकरण के लिए 150 करोड़ रुपये स्वीकृत

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां एसडीए कॉम्प्लेक्स, कसुम्पटी में बहुमंजिला पार्किंग सुविधा का लोकार्पण किया। इस पार्किंग परिसर का निर्माण 28.37 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है, जिसमें 315 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह पार्किंग सुविधा स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने इस पार्किंग सुविधा के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किया था। शिमला शहर में पार्किंग स्थलों की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है और राज्य सरकार अधिक पार्किंग सुविधाओं के निर्माण पर विशेष बल दे रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला को अधिक व्यवस्थित और सुचारु शहर बनाने के लिए राज्य सरकार 246 करोड़ रुपये की लागत से भूमिगत यूटिलिटी डक्ट प्रणाली का निर्माण कर रही है। उन्होंने कहा कि शहर की सौंदर्यात्मक छवि को बढ़ाने के लिए शहर में केबलों को भूमिगत किया जा रहा है। इससे न केवल शहर का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा, बल्कि शिमला की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार शिमला की सर्कुलर रोड के सुधार एवं चौड़ीकरण पर भी 150 करोड़ रुपये व्यय कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर यातायात दबाव कम होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, पार्षदगण, लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव हरबंस सिंह ब्रसकॉन तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *