Skip to content
Breaking
सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुरबारल-लोहारडा में सीवरेज, पक्की सड़क, नालियों और अन्य सुविधाओं के लिए देंगे बजट : सुनील शर्मा बिट्टूभुवनेश्वर 4 साल बाद कल T20i खेल सकते हैं:, कल बेंगलुरु में वेस्टइंडीज से मैचबुमराह एक साल बाद टेस्ट टीम में:न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट और पहले 3 वनडे में गिल को कप्तानी; 2 वनडे के लिए श्रेयस कैप्टनराजस्थान में भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, क्रशर विवाद में लाठी-पत्थरों से हमला PRACHAND SAMAY AUGUST 15Epaper july 19सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुरबारल-लोहारडा में सीवरेज, पक्की सड़क, नालियों और अन्य सुविधाओं के लिए देंगे बजट : सुनील शर्मा बिट्टूभुवनेश्वर 4 साल बाद कल T20i खेल सकते हैं:, कल बेंगलुरु में वेस्टइंडीज से मैचबुमराह एक साल बाद टेस्ट टीम में:न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट और पहले 3 वनडे में गिल को कप्तानी; 2 वनडे के लिए श्रेयस कैप्टनराजस्थान में भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, क्रशर विवाद में लाठी-पत्थरों से हमला PRACHAND SAMAY AUGUST 15Epaper july 19

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

admin October 16, 2026 1 min read
सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
पंचायत चुनाव में बता दिया जनता का मूड, तय है प्रदेश से सुक्खू की विदाई
देशवासी प्रधानमंत्री मोदी के साथ, सीनियर सिटीजन बनने की उम्र में युवा बनकर घूम रहे हैं राहुल गांधी
टैक्सी परमिट की अवधि 15 साल करने का वादा पूरा, केंद्र के समक्ष मजबूती से उठाया था मामला :

चंबा: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर चंबा प्रवास पर हैं। इस दौरान वह भटियात और चंबा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं और लोकतंत्र की पहली इकाई को विकास की धारा में आगे बढ़ाने तथा सभी की भलाई के लिए काम करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों के चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा पूरी तरह साफ हो गया है, उसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस कहीं नजर नहीं आनी चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि सभी लोग एकजुट होकर पार्टी के हित में काम करें। जयराम ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पूरे देश में अराजकता फैलाने के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर सरकार चला रहे मुख्यमंत्री सुक्खू पूर्व सरकार द्वारा चलाई जा रही गृहिणी सुविधा, शगुन, सहारा, हिमकेयर और स्वावलंबन जैसी योजनाओं को बंद कर चुके हैं। सत्ता में आने के बाद से अपनी गारंटियों का नाम नहीं लेते हैं और अपने घोषणा पत्र को पलटकर कभी देखा तक नहीं है। विधानसभा चुनाव सिर पर आ गए हैं तो अब नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं। हाल ही में हुए पंचायती राज और स्थानीय निकायों के चुनाव में प्रदेश के लोगों ने अपना मूड बता दिया है। अब मुख्यमंत्री कुछ भी कर लें, लोगों को बरगलाने के कितने भी प्रयास कर लें, उससे कुछ भी नहीं होने वाला। अब कांग्रेस सरकार की विदाई की शहनाई बज चुकी है। प्रदेश के लोग इस सरकार के जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पंचायत चुनाव के मामले में वह सही थे। उन्हें पता है कि तालाबंदी के अलावा उन्होंने चार साल में कोई काम नहीं किया, इसलिए प्रदेश के लोग भी कांग्रेस की तालाबंदी करेंगे। इसीलिए उन्होंने पंचायत चुनाव रोकने के लिए हर संभव षड्यंत्र किया। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने संविधान की रक्षा के लिए सर्वोच्च न्यायालय तक लड़ाई लड़ी और सरकार को चुनाव करवाने के लिए विवश किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 50 से ज्यादा की लॉन्चिंग फेल होने के बाद अब राहुल गांधी देश में अराजकता का माहौल खड़ा करके सत्ता हासिल करना चाहते हैं। उन्हें यह याद रखना चाहिए कि देश की जनता, देश के युवा और देश की जेन-ज़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। देश की जनता जागरूक है। जिन लोगों ने कांग्रेस और उससे पहले की भ्रष्टाचार और अराजकता में आकंठ डूबी सरकारों को देखा नहीं होगा, उन्होंने उनके बारे में पढ़ा और जाना जरूर है। आज देश का युवा देख रहा है कि मेरा देश बदल रहा है। फ्रैजाइल फाइव से टॉप फोर इकोनॉमी तक का सफर हो या देश का दुनिया के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन, या विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के आंकड़े—सीनियर सिटीजन होने की उम्र में युवा नेता बनकर घूम रहे राहुल गांधी के झूठ में दब नहीं पाएंगे। देश की भावनाएं और देशवासियों का आशीर्वाद प्रधानमंत्री के साथ है, इसलिए कांग्रेस अपनी कुंठा से बाहर निकलकर देश को अराजकता की आग में झोंकने का प्रयास करने से बाज आए।

टैक्सी परमिट की अवधि 15 साल करने का वादा पूरा, केंद्र के समक्ष मजबूती से उठाया था मामला : जयराम ठाकुर

शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि टैक्सी परमिट की समय सीमा 12 साल से बढ़ाकर 15 साल करवाने का वादा करते हुए उन्होंने 28 अगस्त को प्रदेश के टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन का अनशन समाप्त करवाया था। आज यह वादा पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने अपनी ओर से जो संभव था, वह किया और केंद्र सरकार के समक्ष टैक्सी ऑपरेटरों की पूरी बात रखी। प्रदेश सरकार यदि पहले से ही पूरी ईमानदारी और गंभीरता से प्रयास करती, तो यह काम बिना किसी आंदोलन और अनशन के भी हो सकता था।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक पर्यटन आधारित राज्य है और पर्यटन को बढ़ावा देने में टैक्सी ऑपरेटरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कोरोना काल में जब पाबंदियों के कारण पर्यटन ठप पड़ गया था, टैक्सियां नहीं चल रही थीं और परिवहन क्षेत्र प्रभावित हुआ था, तब उनकी सरकार ने ऑपरेटरों की समस्याओं को समझते हुए टैक्सियों, बसों और ट्रकों का दो साल का टैक्स माफ किया था। इतना ही नहीं, जिन ऑपरेटरों ने पहले ही टैक्स जमा करवा दिया था, उन्हें उनका पैसा वापस भी किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *