Skip to content
Breaking
PRACHAND SAMAY AUGUST 15Epaper july 19कांग्रेस सरकार की नीतियों ने हिमाचल के औद्योगिक विकास और शिक्षा व्यवस्था दोनों को किया बर्बाद : डॉ. सिकंदर कुमार23 संपर्क मार्गों को मिली मंजूरी, सदर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई रफ्तारसुक्खू सरकार ने युवाओं का भविष्य छीना, भर्ती प्रक्रिया को बनाया भाई-भतीजावाद और बैकडोर एंट्री का माध्यम : डॉ. राजीव बिंदलसी-बकथोर्न बन सकता है लद्दाख की अर्थव्यवस्था की रीढ़ -डॉ0 तंवरस्वाद का नया धमाका,कीव वोडका ने लॉन्च किए मिंटी जामुन और मैंगो चिली के नए फ्लेवर**झूठ, भ्रष्टाचार और सत्ता का दुरुपयोग कांग्रेस सरकार की पहचान, भाजपा लाएगी हर घोटाले की चार्जशीट : राकेश जमवाल* PRACHAND SAMAY AUGUST 15Epaper july 19कांग्रेस सरकार की नीतियों ने हिमाचल के औद्योगिक विकास और शिक्षा व्यवस्था दोनों को किया बर्बाद : डॉ. सिकंदर कुमार23 संपर्क मार्गों को मिली मंजूरी, सदर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई रफ्तारसुक्खू सरकार ने युवाओं का भविष्य छीना, भर्ती प्रक्रिया को बनाया भाई-भतीजावाद और बैकडोर एंट्री का माध्यम : डॉ. राजीव बिंदलसी-बकथोर्न बन सकता है लद्दाख की अर्थव्यवस्था की रीढ़ -डॉ0 तंवरस्वाद का नया धमाका,कीव वोडका ने लॉन्च किए मिंटी जामुन और मैंगो चिली के नए फ्लेवर**झूठ, भ्रष्टाचार और सत्ता का दुरुपयोग कांग्रेस सरकार की पहचान, भाजपा लाएगी हर घोटाले की चार्जशीट : राकेश जमवाल* 

जदोल टपरोली के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी, जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाज

admin July 17, 2026 1 min read
जदोल टपरोली के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी, जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाज
राजगढ़, 17 जुलाई : ग्राम पंचायत जदोल टपरोली के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों और कार्यालयी कर्मचारियों के रिक्त पदों को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने गहरी चिंता जताई है। पंचायत प्रधान उमा ठाकुर, उपप्रधान, वार्ड सदस्यों तथा स्थानीय लोगों ने विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रदेश सरकार से सभी रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की।
पंचायत प्रधान उमा ठाकुर ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जदोल टपरोली में प्रधानाचार्य का पद लंबे समय से खाली है। कॉमर्स संकाय के दो स्वीकृत पदों में से केवल एक प्रवक्ता कार्यरत है, जबकि लगभग 15 विद्यार्थी कॉमर्स की पढ़ाई कर रहे हैं। अर्थशास्त्र प्रवक्ता का पद भी रिक्त होने के कारण यह विषय राजनीतिक विज्ञान की अध्यापिका द्वारा अतिरिक्त जिम्मेदारी के रूप में पढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा गणित का एक पद तथा टीजीटी आर्ट्स के चार स्वीकृत पदों में से दो पद खाली हैं। हाल ही में वर्ष 2012 से रिक्त चला आ रहा टीजीटी मेडिकल का पद भरा गया है।
उन्होंने बताया कि विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को समायोजन के आधार पर पढ़ाई करनी पड़ रही है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। डीपीई का पद पिछले तीन वर्षों से रिक्त है। वहीं अधीक्षक, सहायक अधीक्षक, क्लर्क और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट सहित सभी कार्यालयी पद खाली होने के कारण शिक्षकों को शिक्षण कार्य के साथ प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ रही हैं। उन्होंने सरकार और शिक्षा विभाग से सभी रिक्त पदों पर जल्द नियुक्तियां करने की मांग की।
समाजसेवी रमेश ठाकुर ने कहा कि जदोल टपरोली क्षेत्र स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि के रूप में जाना जाता है, लेकिन यहां के विद्यार्थियों को पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में मिलाकर करीब 250 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जबकि शिक्षकों की कमी के कारण उनकी शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि कई विद्यालयों में स्कूल प्रबंधन समितियों को अपने स्तर पर शिक्षकों की व्यवस्था कर उनका मानदेय तक वहन करना पड़ रहा है, जबकि यह सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से प्राथमिकता के आधार पर सभी रिक्त पद भरने की मांग की।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जदोल टपरोली की कार्यकारी प्रधानाचार्य किरण कुमारी ने बताया कि विद्यालय में 115 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। प्रधानाचार्य का पद लंबे समय से रिक्त है और उपलब्ध शिक्षक अतिरिक्त विषयों के साथ प्रशासनिक कार्य भी संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमित स्टाफ के बावजूद शिक्षक पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं, लेकिन लंबे समय तक कम कर्मचारियों के भरोसे व्यवस्था चलाना संभव नहीं है। विभाग को समय-समय पर रिक्त पदों की जानकारी भेजी जाती रही है।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय के सीएचटी राजकुमार शर्मा ने बताया कि उनके विद्यालय में प्री-प्राइमरी से पांचवीं कक्षा तक 49 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। उन्होंने कहा कि उनके विद्यालय के अलावा क्लस्टर के अंतर्गत ठंडीधार और कलोग विद्यालय भी एकल शिक्षक के सहारे संचालित हो रहे हैं, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती बना हुआ है। उन्होंने भी रिक्त पदों को शीघ्र भरने की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *