Skip to content
Breaking
सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुरबारल-लोहारडा में सीवरेज, पक्की सड़क, नालियों और अन्य सुविधाओं के लिए देंगे बजट : सुनील शर्मा बिट्टूभुवनेश्वर 4 साल बाद कल T20i खेल सकते हैं:, कल बेंगलुरु में वेस्टइंडीज से मैचबुमराह एक साल बाद टेस्ट टीम में:न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट और पहले 3 वनडे में गिल को कप्तानी; 2 वनडे के लिए श्रेयस कैप्टनराजस्थान में भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, क्रशर विवाद में लाठी-पत्थरों से हमला PRACHAND SAMAY AUGUST 15Epaper july 19सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुरबारल-लोहारडा में सीवरेज, पक्की सड़क, नालियों और अन्य सुविधाओं के लिए देंगे बजट : सुनील शर्मा बिट्टूभुवनेश्वर 4 साल बाद कल T20i खेल सकते हैं:, कल बेंगलुरु में वेस्टइंडीज से मैचबुमराह एक साल बाद टेस्ट टीम में:न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट और पहले 3 वनडे में गिल को कप्तानी; 2 वनडे के लिए श्रेयस कैप्टनराजस्थान में भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, क्रशर विवाद में लाठी-पत्थरों से हमला PRACHAND SAMAY AUGUST 15Epaper july 19

“आसाम में सपनों का हिमाचल, जमीनी हकीकत में संकट”—सीएम के बयानों पर सुधीर शर्मा का तीखा हमला

admin April 5, 2026 1 min read
“आसाम में सपनों का हिमाचल, जमीनी हकीकत में संकट”—सीएम के बयानों पर सुधीर शर्मा का तीखा हमला
“सरकार खुद कन्फ्यूज—सीएम कहते सब ठीक, डिप्टी सीएम कहते संभव नहीं”
शिमला:
भाजपा नेता एवं विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री के आसाम दौरे के दौरान दिए गए बयानों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता को गुमराह करने में लगी हुई है और “हकीकत से कोसों दूर सपनों का हिमाचल” देशभर में परोसा जा रहा है।
सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आसाम में दावा किया कि प्रदेश में कोई वित्तीय संकट नहीं है, सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन मिल रही है, महिलाओं को ₹1500 की गारंटी दी जा रही है और 59 वर्ष से ऊपर पुरुषों को भी इसका लाभ मिल रहा है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अगर सब कुछ इतना ही बेहतर है, तो फिर प्रदेश की जनता रोज़-रोज़ सड़कों पर क्यों है?”
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जहां एक ओर 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक सबसे अमीर राज्य बनने के दावे कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उप मुख्यमंत्री स्वयं कह रहे हैं कि यह व्यवहारिक और संभव नहीं है।
“एक ही सरकार में दो बयान—यह विकास नहीं, भ्रम की राजनीति है,” उन्होंने कहा।
सुधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जहां भी चुनाव होते हैं, वहां हिमाचल की झूठी तस्वीर पेश कर रहे हैं, जबकि प्रदेश के अंदर हालात बिल्कुल विपरीत हैं।
“यह सरकार ‘बोल कुछ, कर कुछ और दिखा कुछ’ के फार्मूले पर चल रही है,” उन्होंने तीखा राजनीतिक पंच किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुली छूट देकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है और सरकार के संरक्षण में लूट का माहौल बना हुआ है।
“ऊपर से विकास के दावे, अंदर से सिस्टम ध्वस्त—यही कांग्रेस सरकार की असली पहचान है,” उन्होंने कहा।
अंत में सुधीर शर्मा ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के अब तक के सभी बयानों और जमीनी हकीकत की तुलना करें, सच अपने आप सामने आ जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के बीच जाकर सरकार के “भ्रामक प्रचार” और “वास्तविक स्थिति” को उजागर करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *