Skip to content
Breaking
कांग्रेस सरकार की नीतियों ने हिमाचल के औद्योगिक विकास और शिक्षा व्यवस्था दोनों को किया बर्बाद : डॉ. सिकंदर कुमार23 संपर्क मार्गों को मिली मंजूरी, सदर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई रफ्तारसुक्खू सरकार ने युवाओं का भविष्य छीना, भर्ती प्रक्रिया को बनाया भाई-भतीजावाद और बैकडोर एंट्री का माध्यम : डॉ. राजीव बिंदलसी-बकथोर्न बन सकता है लद्दाख की अर्थव्यवस्था की रीढ़ -डॉ0 तंवरस्वाद का नया धमाका,कीव वोडका ने लॉन्च किए मिंटी जामुन और मैंगो चिली के नए फ्लेवर**झूठ, भ्रष्टाचार और सत्ता का दुरुपयोग कांग्रेस सरकार की पहचान, भाजपा लाएगी हर घोटाले की चार्जशीट : राकेश जमवाल* टांडा मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय आपातकालीन जीवन रक्षक सहायता पैरामेडिक्स प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्नजदोल टपरोली के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी, जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाजकांग्रेस सरकार की नीतियों ने हिमाचल के औद्योगिक विकास और शिक्षा व्यवस्था दोनों को किया बर्बाद : डॉ. सिकंदर कुमार23 संपर्क मार्गों को मिली मंजूरी, सदर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई रफ्तारसुक्खू सरकार ने युवाओं का भविष्य छीना, भर्ती प्रक्रिया को बनाया भाई-भतीजावाद और बैकडोर एंट्री का माध्यम : डॉ. राजीव बिंदलसी-बकथोर्न बन सकता है लद्दाख की अर्थव्यवस्था की रीढ़ -डॉ0 तंवरस्वाद का नया धमाका,कीव वोडका ने लॉन्च किए मिंटी जामुन और मैंगो चिली के नए फ्लेवर**झूठ, भ्रष्टाचार और सत्ता का दुरुपयोग कांग्रेस सरकार की पहचान, भाजपा लाएगी हर घोटाले की चार्जशीट : राकेश जमवाल* टांडा मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय आपातकालीन जीवन रक्षक सहायता पैरामेडिक्स प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्नजदोल टपरोली के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी, जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाज

कांग्रेस सरकार की नीतियों ने हिमाचल के औद्योगिक विकास और शिक्षा व्यवस्था दोनों को किया बर्बाद : डॉ. सिकंदर कुमार

admin July 17, 2026 1 min read
कांग्रेस सरकार की नीतियों ने हिमाचल के औद्योगिक विकास और शिक्षा व्यवस्था दोनों को किया बर्बाद : डॉ. सिकंदर कुमार
बल्क ड्रग पार्क के नाम पर उद्योगों को सपने, स्कूलों में शिक्षक नहीं; सरकार हर मोर्चे पर विफल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा पर्यावरण संरक्षण और विकास का संकल्प निभा रही, कांग्रेस केवल घोषणाओं तक सीमित
शिमला। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार ने आज समरहिल में आयोजित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा ने पूरे प्रदेश में प्रत्येक बूथ पर 25 पौधे लगाने का संकल्प लिया है। प्रदेश के लगभग 8,000 बूथों पर दो लाख से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश दिया जाएगा।
इस अवसर पर डॉ. सिकंदर कुमार ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज हिमाचल में विकास की जगह केवल घोषणाएं और प्रचार बचा है। उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों में प्रकाशित रिपोर्टें कांग्रेस सरकार की विफलताओं की गवाही दे रही हैं। एक ओर सरकार बल्क ड्रग पार्क में उद्योगों को ₹3 प्रति यूनिट बिजली देने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश में उद्योगों का माहौल लगातार बिगड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक उद्योगों को स्थिर नीति, विश्वसनीय बिजली, बेहतर सड़कें और प्रशासनिक पारदर्शिता नहीं मिलेगी, तब तक केवल सस्ती बिजली की घोषणाओं से निवेश नहीं आएगा। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में निवेशक प्रदेश छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं और औद्योगिक विकास ठहर गया है।
उन्होंने कहा कि दूसरी ओर शिक्षा व्यवस्था की स्थिति भी अत्यंत चिंताजनक है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के संचालन के लिए शिक्षक अपनी जेब से ₹2,500 से ₹3,000 प्रतिमाह खर्च कर स्वयं अस्थायी शिक्षक रखने को मजबूर हैं। यह प्रदेश सरकार की शिक्षा व्यवस्था की सबसे बड़ी विफलता है। यदि शिक्षक ही सरकार की जिम्मेदारी उठाने लगें तो सरकार के अस्तित्व का औचित्य क्या रह जाता है।
डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में केवल घोषणाएं कर रही है, जबकि धरातल पर न उद्योगों को सुविधाएं मिल रही हैं और न ही शिक्षा व्यवस्था को आवश्यक संसाधन। कांग्रेस सरकार के पास न स्पष्ट नीति है, न प्रशासनिक इच्छाशक्ति और न ही विकास का कोई रोडमैप। परिणामस्वरूप प्रदेश का उद्योग, शिक्षा, रोजगार और निवेश सभी प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विकास, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान इसका सशक्त उदाहरण है, जिसमें विकास के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश भी निहित है। भाजपा सेवा, सुशासन और सतत विकास के संकल्प के साथ जनता के बीच कार्य कर रही है, जबकि कांग्रेस सरकार जनता को केवल झूठे वादों और विज्ञापनों के सहारे भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।
डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की वास्तविकता को समझ चुकी है और आने वाले समय में विकास विरोधी तथा जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक जवाब अवश्य देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *