Skip to content
Breaking
PRACHAND SAMAY AUGUST 15Epaper july 19कांग्रेस सरकार की नीतियों ने हिमाचल के औद्योगिक विकास और शिक्षा व्यवस्था दोनों को किया बर्बाद : डॉ. सिकंदर कुमार23 संपर्क मार्गों को मिली मंजूरी, सदर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई रफ्तारसुक्खू सरकार ने युवाओं का भविष्य छीना, भर्ती प्रक्रिया को बनाया भाई-भतीजावाद और बैकडोर एंट्री का माध्यम : डॉ. राजीव बिंदलसी-बकथोर्न बन सकता है लद्दाख की अर्थव्यवस्था की रीढ़ -डॉ0 तंवरस्वाद का नया धमाका,कीव वोडका ने लॉन्च किए मिंटी जामुन और मैंगो चिली के नए फ्लेवर**झूठ, भ्रष्टाचार और सत्ता का दुरुपयोग कांग्रेस सरकार की पहचान, भाजपा लाएगी हर घोटाले की चार्जशीट : राकेश जमवाल* PRACHAND SAMAY AUGUST 15Epaper july 19कांग्रेस सरकार की नीतियों ने हिमाचल के औद्योगिक विकास और शिक्षा व्यवस्था दोनों को किया बर्बाद : डॉ. सिकंदर कुमार23 संपर्क मार्गों को मिली मंजूरी, सदर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई रफ्तारसुक्खू सरकार ने युवाओं का भविष्य छीना, भर्ती प्रक्रिया को बनाया भाई-भतीजावाद और बैकडोर एंट्री का माध्यम : डॉ. राजीव बिंदलसी-बकथोर्न बन सकता है लद्दाख की अर्थव्यवस्था की रीढ़ -डॉ0 तंवरस्वाद का नया धमाका,कीव वोडका ने लॉन्च किए मिंटी जामुन और मैंगो चिली के नए फ्लेवर**झूठ, भ्रष्टाचार और सत्ता का दुरुपयोग कांग्रेस सरकार की पहचान, भाजपा लाएगी हर घोटाले की चार्जशीट : राकेश जमवाल* 

बीबीएन औद्योगिक इकाइयों की सहभागिता से एचआईवी/एड्स जागरूकता एवं स्वास्थ्य संवर्धन पर कार्यक्रम आयोजित

admin July 3, 2026 1 min read

प्रवीण शर्मा

बीबीएन औद्योगिक इकाइयों की सहभागिता से एचआईवी/एड्स जागरूकता एवं स्वास्थ्य संवर्धन पर कार्यक्रम आयोजित एचआईवी/एड्स के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, कार्यस्थलों पर भेदभाव को समाप्त करने तथा औद्योगिक क्षेत्र की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज बद्दी में औद्योगिक इकाइयों एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ जागरूकता एवं परामर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन डॉ. अजय पाठक ने की। शिविर में एचआईवी/एड्स की वर्तमान स्थिति, संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के उपाय, ट्रिपल एलिमिनेशन अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं में सिफिलिस एवं हेपेटाइटिस-बी’’ की समयबद्ध जांच एवं रोकथाम विषयों पर चर्चा की गई। डॉ. अजय पाठक ने कहा कि समाज में एचआईवी/एड्स, क्षय रोग, भेदभाव को समाप्त करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने औद्योगिक संस्थानों से अपने कर्मचारियों के बीच नियमित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा सुरक्षित एवं समावेशी कार्यस्थल विकसित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को एचपीवी टीकाकरण के महत्व, क्षय रोग कार्यक्रम के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सीएसआर के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों में उद्योगों के सहयोग पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने तथा भेदभाव समाप्त करने की सामूहिक शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में पद्मिनी मल्होत्रा, पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया डॉ. गगन दीप, सहित लगभग 60 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *