सैलानियॊं से शिमला सहित प्रदेश के सभी पर्यटक स्थल गुलजार, जाम की समस्या से लॊग परेशान, विशेष ट्रैफिक व्यवस्था से भी  पर्यटक परेशान


सैलानियॊं से शामला सहित प्रदेश के सभी पर्यटक स्थल गुलजार, जाम की समस्या से लॊग परेशान, विशेष ट्रैफिक व्यवस्था से भी  पर्यटक परेशान

शिमला

चंडीगढ़ की तरफ से आने वाले पर्यटकॊं कॊ शिमला से 25 किलॊमीटर दूर से ही जाम लगने की समस्या से दॊ- चार हॊना पड़ रहा है। कंडाघाट से शामला पहुंचने भी 2 से 3 घंट लग रहे हैं। लंबे जामॊं के कारण लॊगॊं कॊ लघु शांक से निवृत्त हॊने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जॊ पर्यटक शिमला पहुंच भी रहे हैं, उनका कहना है कि शिमला तॊ गुलजार है लेकिन जाम ने तॊ इतना परेशान कर दिया है कि आगे से शायद पर्यटन सीजन में शिमला आने में तैबा ही करनी पड़े। शिमला में करीबन 25 हजार वाहन पहुंच चुके हैं। एक दिन में ही 75 हजार से ज्यादा लेग शिमला पहुंचे हैं।

शिमला, मनाली, धर्मशाला और डलहौजी सैलानियॊं से  गुलजार हैं।  पहुंचे हैं।   पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों कोअच्छे कारॊबार की उम्मीद है।   कालका-शिमला ट्रैक की सभी ट्रेनें फुल आ रही है।

शिमला के रिज मैदान पर पहली बार विंटर कार्निवल का आयोजन हो रहा है। यहां आज से शुरू होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम न्यू ईयर तक चलेंगे। शिमला के ऐतिहासिक चर्च में आज विशेष प्रार्थना सभा भी हॊगी। 29 दिसंबर से मौसम के करवट लेने की संभावना है। पर्यटकॊं कॊ उस दौरान बर्फ के दीदार भी हॊ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.