Skip to content
Breaking
PRACHAND SAMAY AUGUST 15Epaper july 19कांग्रेस सरकार की नीतियों ने हिमाचल के औद्योगिक विकास और शिक्षा व्यवस्था दोनों को किया बर्बाद : डॉ. सिकंदर कुमार23 संपर्क मार्गों को मिली मंजूरी, सदर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई रफ्तारसुक्खू सरकार ने युवाओं का भविष्य छीना, भर्ती प्रक्रिया को बनाया भाई-भतीजावाद और बैकडोर एंट्री का माध्यम : डॉ. राजीव बिंदलसी-बकथोर्न बन सकता है लद्दाख की अर्थव्यवस्था की रीढ़ -डॉ0 तंवरस्वाद का नया धमाका,कीव वोडका ने लॉन्च किए मिंटी जामुन और मैंगो चिली के नए फ्लेवर**झूठ, भ्रष्टाचार और सत्ता का दुरुपयोग कांग्रेस सरकार की पहचान, भाजपा लाएगी हर घोटाले की चार्जशीट : राकेश जमवाल* PRACHAND SAMAY AUGUST 15Epaper july 19कांग्रेस सरकार की नीतियों ने हिमाचल के औद्योगिक विकास और शिक्षा व्यवस्था दोनों को किया बर्बाद : डॉ. सिकंदर कुमार23 संपर्क मार्गों को मिली मंजूरी, सदर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई रफ्तारसुक्खू सरकार ने युवाओं का भविष्य छीना, भर्ती प्रक्रिया को बनाया भाई-भतीजावाद और बैकडोर एंट्री का माध्यम : डॉ. राजीव बिंदलसी-बकथोर्न बन सकता है लद्दाख की अर्थव्यवस्था की रीढ़ -डॉ0 तंवरस्वाद का नया धमाका,कीव वोडका ने लॉन्च किए मिंटी जामुन और मैंगो चिली के नए फ्लेवर**झूठ, भ्रष्टाचार और सत्ता का दुरुपयोग कांग्रेस सरकार की पहचान, भाजपा लाएगी हर घोटाले की चार्जशीट : राकेश जमवाल* 

कोटा के फिल्म निर्माता रोहित माखीजा की फिल्म ‘ओमलो’ अब ओटीटी पर होगी रिलीज

admin July 3, 2026 1 min read

कोटा के फिल्म निर्माता रोहित माखीजा की फिल्म ‘ओमलो’ अब ओटीटी पर होगी रिलीज

कान्स से लेकर अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों तक छाई राजस्थानी-हिंदी फिल्म 3 जुलाई को वेव्स ओटीटी पर आएगी कोटा

ललित शर्मा

राजस्थान की मिट्टी की सोंधी खुशबू और लोक संस्कृति को वैश्विक मंच तक पहुंचाने वाली राजस्थानी-हिंदी फिल्म “ओमलो” अब डिजिटल दुनिया में अपनी नई शुरुआत करने जा रही है। कोटा के फिल्म निर्माता रोहित माखीजा से जुड़ी यह चर्चित फिल्म 3 जुलाई 2026 को वेव्स ओटीटी पर रिलीज होगी। प्रतिष्ठित कान्स फिल्म मार्केट में अपनी स्क्रीनिंग के बाद फिल्म को देश और विदेश में लगातार सराहना मिली और अब यह वैश्विक यात्रा के बाद सीधे दर्शकों के घरों तक पहुंचेगी। “ओमलो” अपनी भावनात्मक कहानी और राजस्थान की संस्कृति के जीवंत चित्रण के कारण लगातार चर्चा में रही है। फिल्म बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ स्थित धोळिया गांव में पूरी तरह शूट की गई है और इसकी खास बात यह है कि इसमें राजस्थान के स्थानीय कलाकारों और वास्तविक किरदारों को शामिल किया गया है। फिल्म एक सात वर्षीय बच्चे और एक ऊंट की समान परिस्थितियों में गुजरती जिंदगी के जरिए दर्द, संघर्ष और समाज की सोच को बेहद संवेदनशील तरीके से प्रस्तुत करती है। फिल्म ने अपनी प्रभावशाली कहानी और प्रस्तुति के दम पर देश और विदेश के कई प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में पुरस्कारों की झड़ी लगा दी। अमेरिका के अटलांटा इंडियन फिल्म फेस्टिवल में फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म पुरस्कार मिला। राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का सम्मान हासिल किया। नई दिल्ली फिल्म फेस्टिवल में फिल्म को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार मिले, जबकि गोल्डन ज्यूरी अवॉर्ड्स में फिल्म को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सम्मान से नवाजा गया। बॉलीवुड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में “ओमलो” ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। इसके अलावा विंध्य इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिला, वहीं ग्लोबल बेंगलुरु फिल्म फेस्टिवल में फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार पुरस्कार अपने नाम किए। फिल्म निर्माता रोहित माखीजा ने कहा, “‘ओमलो’ हमारे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि राजस्थान की संस्कृति, भावनाओं और यहां की मिट्टी से जुड़ा एक सपना है। हमें गर्व है कि हमारी फिल्म ने कान्स जैसे प्रतिष्ठित मंच तक अपनी पहचान बनाई और देश-विदेश में दर्शकों का प्यार हासिल किया। अब वेव्स ओटीटी के माध्यम से यह फिल्म दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचेगी, जिससे राजस्थान की संस्कृति और यहां की कहानियों को और बड़ा मंच मिलेगा।” उन्होंने आगे कहा, “मेरा हमेशा मानना रहा है कि क्षेत्रीय कहानियों में वैश्विक स्तर पर लोगों को जोड़ने की ताकत होती है। ‘ओमलो’ की यात्रा ने यह साबित किया है कि अगर कहानी दिल से कही जाए तो उसकी पहुंच सीमाओं से कहीं आगे तक जाती है।” राजस्थानी भाषा, लोक संस्कृति और संवेदनशील सामाजिक भावनाओं से जुड़ी “ओमलो” अब अपनी वैश्विक यात्रा के बाद ओटीटी पर एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही है। फिल्म “ओमलो” 3 जुलाई 2026 को वेव्स ओटीटी पर रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *