Skip to content
Breaking
PRACHAND SAMAY AUGUST 15Epaper july 19कांग्रेस सरकार की नीतियों ने हिमाचल के औद्योगिक विकास और शिक्षा व्यवस्था दोनों को किया बर्बाद : डॉ. सिकंदर कुमार23 संपर्क मार्गों को मिली मंजूरी, सदर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई रफ्तारसुक्खू सरकार ने युवाओं का भविष्य छीना, भर्ती प्रक्रिया को बनाया भाई-भतीजावाद और बैकडोर एंट्री का माध्यम : डॉ. राजीव बिंदलसी-बकथोर्न बन सकता है लद्दाख की अर्थव्यवस्था की रीढ़ -डॉ0 तंवरस्वाद का नया धमाका,कीव वोडका ने लॉन्च किए मिंटी जामुन और मैंगो चिली के नए फ्लेवर**झूठ, भ्रष्टाचार और सत्ता का दुरुपयोग कांग्रेस सरकार की पहचान, भाजपा लाएगी हर घोटाले की चार्जशीट : राकेश जमवाल* PRACHAND SAMAY AUGUST 15Epaper july 19कांग्रेस सरकार की नीतियों ने हिमाचल के औद्योगिक विकास और शिक्षा व्यवस्था दोनों को किया बर्बाद : डॉ. सिकंदर कुमार23 संपर्क मार्गों को मिली मंजूरी, सदर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई रफ्तारसुक्खू सरकार ने युवाओं का भविष्य छीना, भर्ती प्रक्रिया को बनाया भाई-भतीजावाद और बैकडोर एंट्री का माध्यम : डॉ. राजीव बिंदलसी-बकथोर्न बन सकता है लद्दाख की अर्थव्यवस्था की रीढ़ -डॉ0 तंवरस्वाद का नया धमाका,कीव वोडका ने लॉन्च किए मिंटी जामुन और मैंगो चिली के नए फ्लेवर**झूठ, भ्रष्टाचार और सत्ता का दुरुपयोग कांग्रेस सरकार की पहचान, भाजपा लाएगी हर घोटाले की चार्जशीट : राकेश जमवाल* 

हिमाचल के जगवीर सिंह रंधावा को राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम चयन में मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी

admin May 28, 2026 1 min read
हिमाचल के जगवीर सिंह रंधावा को राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम चयन में मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी
अहमदाबाद में कर रहे प्रतिभाओं की परख
  राजगढ़ 28 मई ।
हिमाचल प्रदेश के लिए यह गौरव का विषय है कि नादौन, जिला हमीरपुर से संबंध रखने वाले जगवीर सिंह रंधावा को भारतीय अंडर-17 बालक एवं अंडर-18 बालिका वॉलीबॉल टीमों के चयन हेतु मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी अगुवाई में इन दोनों राष्ट्रीय टीमों के चयन ट्रायल 28 व 29 मई को अहमदाबाद (गुजरात) में आयोजित किए जा रहे हैं।जगवीर सिंह रंधावा पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं अनुभवी कोच रह चुके हैं। वर्तमान में वे राष्ट्रीय स्तर पर चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में देशभर से आई उभरती वॉलीबॉल प्रतिभाओं की बारीकी से परख की जा रही है।इन ट्रायल्स के माध्यम से चयनित अंडर-18 बालिका टीम 1 से 7 जुलाई तक आयोजित एशियन वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए कतर जाएगी, जबकि अंडर-17 बालक टीम 19 से 29 अगस्त तक होने वाली विश्व वॉलीबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए थाईलैंड रवाना होगी।
इस अवसर पर जिला सिरमौर वॉलीबॉल संघ के महासचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी भूपेंद्र चौहान ने कहा कि जगवीर सिंह रंधावा का राष्ट्रीय चयन प्रक्रिया में मुख्य चयनकर्ता के रूप में योगदान देना हिमाचल प्रदेश के लिए अत्यंत गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया से देश को मजबूत व संतुलित टीमें मिलेंगी।
भूपेंद्र चौहान ने आगे कहा कि इससे प्रदेश में वॉलीबॉल खेल को नई दिशा मिलेगी और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *