Skip to content
Breaking
Epaper july 19कांग्रेस सरकार की नीतियों ने हिमाचल के औद्योगिक विकास और शिक्षा व्यवस्था दोनों को किया बर्बाद : डॉ. सिकंदर कुमार23 संपर्क मार्गों को मिली मंजूरी, सदर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई रफ्तारसुक्खू सरकार ने युवाओं का भविष्य छीना, भर्ती प्रक्रिया को बनाया भाई-भतीजावाद और बैकडोर एंट्री का माध्यम : डॉ. राजीव बिंदलसी-बकथोर्न बन सकता है लद्दाख की अर्थव्यवस्था की रीढ़ -डॉ0 तंवरस्वाद का नया धमाका,कीव वोडका ने लॉन्च किए मिंटी जामुन और मैंगो चिली के नए फ्लेवर**झूठ, भ्रष्टाचार और सत्ता का दुरुपयोग कांग्रेस सरकार की पहचान, भाजपा लाएगी हर घोटाले की चार्जशीट : राकेश जमवाल* टांडा मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय आपातकालीन जीवन रक्षक सहायता पैरामेडिक्स प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्नEpaper july 19कांग्रेस सरकार की नीतियों ने हिमाचल के औद्योगिक विकास और शिक्षा व्यवस्था दोनों को किया बर्बाद : डॉ. सिकंदर कुमार23 संपर्क मार्गों को मिली मंजूरी, सदर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई रफ्तारसुक्खू सरकार ने युवाओं का भविष्य छीना, भर्ती प्रक्रिया को बनाया भाई-भतीजावाद और बैकडोर एंट्री का माध्यम : डॉ. राजीव बिंदलसी-बकथोर्न बन सकता है लद्दाख की अर्थव्यवस्था की रीढ़ -डॉ0 तंवरस्वाद का नया धमाका,कीव वोडका ने लॉन्च किए मिंटी जामुन और मैंगो चिली के नए फ्लेवर**झूठ, भ्रष्टाचार और सत्ता का दुरुपयोग कांग्रेस सरकार की पहचान, भाजपा लाएगी हर घोटाले की चार्जशीट : राकेश जमवाल* टांडा मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय आपातकालीन जीवन रक्षक सहायता पैरामेडिक्स प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

admin June 20, 2026 1 min read
21 जून को प्रदेशभर में पंचायत स्तर तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : पायल वैद्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से योग बना वैश्विक जनआंदोलन, भाजपा प्रदेशभर में करेगी व्यापक आयोजन
शिमला। भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य ने बताया कि 21 जून को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। भारतीय जनता पार्टी भी इस अवसर पर प्रदेश के प्रत्येक जिले, मंडल और पंचायत स्तर तक योग दिवस कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में योग दिवस के कार्यक्रम प्रातः 6:30 बजे प्रारंभ होंगे, जिनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक भाग लेंगे।
पायल वैद्य ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल माता कालिस्तान मंदिर नाहन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर रिज मैदान शिमला, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन सोलन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप आस्था स्कूल नाहन, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार नादौन, लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज नूरपुर स्टेडियम, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर नाना चौक मुंबई, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन दिल्ली, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल संजौली शिमला, प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य सनौर (दरंग), मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल सुंदरनगर, रणधीर शर्मा नैना देवी, त्रिलोक जमवाल बिलासपुर, विपिन सिंह परमार सुलह पालमपुर, सुधीर शर्मा धर्मशाला, विनोद कुमार नाचन, डॉ. जनक राज भरमौर तथा सुरेश चंदेल बिलासपुर में आयोजित योग कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
पायल वैद्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है। वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए प्रस्ताव को रिकॉर्ड 177 देशों का समर्थन प्राप्त हुआ, जिसके बाद 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया। आज योग भारत की प्राचीन संस्कृति और जीवन पद्धति का प्रतीक बनकर पूरी दुनिया में स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दे रहा है।
उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाली भारतीय ज्ञान परंपरा है। नियमित योगाभ्यास तनाव को कम करने, मानसिक एकाग्रता बढ़ाने, रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने में सहायक होता है। आज विश्व के 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना चुके हैं।
पायल वैद्य ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार और समाज के साथ योग दिवस कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *