Skip to content
Breaking
कांग्रेस सरकार की नीतियों ने हिमाचल के औद्योगिक विकास और शिक्षा व्यवस्था दोनों को किया बर्बाद : डॉ. सिकंदर कुमार23 संपर्क मार्गों को मिली मंजूरी, सदर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई रफ्तारसुक्खू सरकार ने युवाओं का भविष्य छीना, भर्ती प्रक्रिया को बनाया भाई-भतीजावाद और बैकडोर एंट्री का माध्यम : डॉ. राजीव बिंदलसी-बकथोर्न बन सकता है लद्दाख की अर्थव्यवस्था की रीढ़ -डॉ0 तंवरस्वाद का नया धमाका,कीव वोडका ने लॉन्च किए मिंटी जामुन और मैंगो चिली के नए फ्लेवर**झूठ, भ्रष्टाचार और सत्ता का दुरुपयोग कांग्रेस सरकार की पहचान, भाजपा लाएगी हर घोटाले की चार्जशीट : राकेश जमवाल* टांडा मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय आपातकालीन जीवन रक्षक सहायता पैरामेडिक्स प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्नजदोल टपरोली के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी, जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाजकांग्रेस सरकार की नीतियों ने हिमाचल के औद्योगिक विकास और शिक्षा व्यवस्था दोनों को किया बर्बाद : डॉ. सिकंदर कुमार23 संपर्क मार्गों को मिली मंजूरी, सदर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई रफ्तारसुक्खू सरकार ने युवाओं का भविष्य छीना, भर्ती प्रक्रिया को बनाया भाई-भतीजावाद और बैकडोर एंट्री का माध्यम : डॉ. राजीव बिंदलसी-बकथोर्न बन सकता है लद्दाख की अर्थव्यवस्था की रीढ़ -डॉ0 तंवरस्वाद का नया धमाका,कीव वोडका ने लॉन्च किए मिंटी जामुन और मैंगो चिली के नए फ्लेवर**झूठ, भ्रष्टाचार और सत्ता का दुरुपयोग कांग्रेस सरकार की पहचान, भाजपा लाएगी हर घोटाले की चार्जशीट : राकेश जमवाल* टांडा मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय आपातकालीन जीवन रक्षक सहायता पैरामेडिक्स प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्नजदोल टपरोली के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी, जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाज

23 संपर्क मार्गों को मिली मंजूरी, सदर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई रफ्तार

admin July 17, 2026 1 min read
23 संपर्क मार्गों को मिली मंजूरी, सदर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई रफ्तार
सुमन डोगरा
बिलासपुर
 सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़क संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। क्षेत्र की 23 संपर्क सड़कों के निर्माण और उन्नयन कार्यों को स्वीकृति मिलने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से वर्षों से बेहतर सड़क सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे दर्जनों गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
नई संपर्क सड़कें बनने से गांवों का आवागमन पहले से अधिक आसान और सुरक्षित होगा। विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज, मरीजों को अस्पताल तथा आम लोगों को सरकारी कार्यालयों और बाजार तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। साथ ही किसानों, बागवानों और पशुपालकों के लिए कृषि एवं दुग्ध उत्पादों को समय पर बाजार तक पहुंचाना भी आसान होगा।
बरसात के मौसम में जर्जर और कच्चे रास्तों के कारण होने वाली परेशानियों में भी कमी आने की उम्मीद है। सड़क नेटवर्क मजबूत होने से आपातकालीन परिस्थितियों में एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाएं भी ग्रामीण क्षेत्रों तक तेजी से पहुंच सकेंगी, जिससे लोगों का जीवन और अधिक सुरक्षित बनेगा।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
बंबर ठाकुर ने कहा कि 23 संपर्क मार्गों की स्वीकृति केवल सड़कों का निर्माण नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास का नया अध्याय है। इससे हजारों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और गांवों की सामाजिक तथा आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में भविष्य में भी क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सड़क संपर्क बेहतर होने से गांवों की तस्वीर बदलेगी, पलायन पर रोक लगेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। क्षेत्र के लोगों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि लंबे समय से लंबित सड़क परियोजनाएं अब शीघ्र धरातल पर उतरेंगी और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *